बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: युवाओं के लिए होम स्टे ट्रेनिंग योजना शुरू, जानिए कहां करे आवेदन ओर कब तक

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की है। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग…


CM Saini
CM Saini का बड़ा ऐलान, 300 एकड़ में बनेगा सोलर प्लांट, किसानों को मिलेगा सस्ता बिजली समाधान
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्य के युवाओं को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए नई पहल शुरू की है। युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग और कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से होम स्टे ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया है। इसके तहत 15 से 29 वर्ष के युवा निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। Haryana News

Advertisement

सरकार की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक अपने जिले की नोडल आईटीआई में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र और नियम व शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट itiharyana.gov.in से डाउनलोड की जा सकती हैं। Haryana News

यह ट्रेनिंग पूरी तरह मुफ्त होगी और इसमें युवाओं को होम स्टे को प्रभावी ढंग से संचालित करने, पर्यटकों को बेहतर सेवाएं देने और व्यवसायिक प्रबंधन के गुर सिखाए जाएंगे। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अधिकारियों के अनुसार चयन प्रक्रिया में विभाग का निर्णय अंतिम होगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और “आत्मनिर्भर युवा–आत्मनिर्भर हरियाणा” के विजन को साकार करना है। Haryana News

बता दे कि हरियाणा सरकार का मानना है कि इस प्रशिक्षण के बाद युवा न केवल अपने होम स्टे व्यवसाय को सफलतापूर्वक चला पाएंगे बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेंगे, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

पूरे हरियाणा में लागू

पहले यह योजना सिर्फ पंचकूला, कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम और फरीदाबाद (Panchkula training, Kurukshetra training, Gurugram training, Faridabad training) तक सीमित थी।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

अब सैनी सरकार (Saini government) ने इसे पूरे हरियाणा (entire Haryana) में लागू किया। हर जिले के युवा हिस्सा ले सकते हैं। हरियाणा होम-स्टे ट्रेनिंग 2025 (Haryana Homestay Training 2025) से सभी क्षेत्रों के युवा लाभान्वित होंगे। यह फैसला हरियाणा युवा (Haryana youth) के लिए बड़ी राहत है। पर्यटन विकास (tourism development) को नई दिशा मिलेगी।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp