बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक साबर डेयरी प्लांट का गृह मंंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक स्थित आईएमटी में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार का उद्घाटन किया। इस प्लांट में प्रतिदिन 150…


दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक साबर डेयरी प्लांट का गृह मंंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
दुनिया के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक साबर डेयरी प्लांट का गृह मंंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन
Google News Follow us on Google

Haryana News:  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को हरियाणा के रोहतक स्थित आईएमटी में साबर डेयरी (अमूल) प्लांट के विस्तार का उद्घाटन किया। इस प्लांट में प्रतिदिन 150 मीट्रिक टन दही, 3 मीट्रिक टन छाछ, 10 मीट्रिक टन योगर्ट और 10 मीट्रिक टन मिठाइयों का उत्पादन होगा।

Advertisement

शाह ने कहा कि “ये प्लांट केवल एक औद्योगिक परियोजना नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक प्रगति का माध्यम है। ये उत्तर भारत की दुग्ध आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करेगा.”

अमित शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि “भारत अब विश्व का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश बन चुका है। पिछले 11 वर्षों में देश के डेयरी सेक्टर ने 70% की तेजी से विकास किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

2014 में जहां दूध का उत्पादन 140 मिलियन टन था, वो अब 249 मिलियन टन तक पहुंच गया है। देसी गायों का दूध उत्पादन भी 29 मिलियन टन से बढ़कर 50 मिलियन टन हो गया है. देश में अब 8 करोड़ से अधिक किसान डेयरी से जुड़े हैं, जिससे प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 124 ग्राम से बढ़कर 471 ग्राम प्रतिदिन हो गई है.”

शाह ने बताया कि गुजरात से शुरू हुई साबर डेयरी आज 85 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कर रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

बता दे हरियाणा का ये प्लांट भविष्य में इसकी क्षमता को दोगुना करेगा। इस प्लांट से पूरे राज्य को लाभ होगा और लाखों किसान इससे जुड़ेंगे. साथ ही, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के हजारों नए अवसर सृजित होंगे.”

हरियाणा में खुलेगी 75 हजार डेयरी समितियां: अमित शाह ने कहा “आने वाले समय में 75 हजार डेयरी समितियां बनाई जाएंगी. मैं देश को बताना चाहता हूं कि हम दूध प्रेक्योरमेंट 1 हजार लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य लेकर चल रहे हैंंHaryana News

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp