बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा बना रनर-अप चैंपियन, जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Written by: PK Chauhan

Published:

  भुवनेश्वर में हुई 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा को रनर-अप का खिताब हरियाणा के 145 खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर जीते दर्जनों पदक 14 व 18 वर्ष…


Haryana News: हरियाणा बना रनर-अप चैंपियन, जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Haryana News: हरियाणा बना रनर-अप चैंपियन, जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Google News Follow us on Google

 

Advertisement
  • भुवनेश्वर में हुई 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा को रनर-अप का खिताब
  • हरियाणा के 145 खिलाड़ियों ने विभिन्न इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन कर जीते दर्जनों पदक
  • 14 व 18 वर्ष बालिका वर्ग में हरियाणा की बेटियां बनीं चैंपियन

Haryana News: भुवनेश्वर (उड़ीसा) में आयोजित 40वीं जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम रोशन किया है। हरियाणा के 145 एथलीटों के दल ने इस प्रतियोगिता में भाग लेकर पदकों की झड़ी लगाते हुए हरियाणा को ओवरऑल रनर-अप चैंपियन बनाया।Haryana News

टीम ने 14 वर्ष बालिका वर्ग में 17 अंकों के साथ चैंपियनशिप जीती, 18 वर्ष बालिका वर्ग में 26 अंकों के साथ भी चैंपियन बनी, जबकि 18 वर्ष बालक वर्ग में 18 अंकों के साथ रनर-अप और 20 वर्ष बालिका वर्ग में 58 अंकों के साथ चैंपियन रही। एथलेटिक्स हरियाणा ने कुल मिलाकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर ओवरऑल रनर-अप पोजीशन प्राप्त की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि आदित्य ने 20 वर्ष वर्ग में जेवलिन थ्रो में 76.50 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता। पानीपत के दीपांशु ने 69.49 मीटर की थ्रो के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया, जबकि रजत राजस्थान के दीपेश चौधरी ने जीता।

चरखी दादरी के भीम मेन ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में 8 मिनट 58 सेकंड में स्वर्ण पदक हासिल किया। झज्जर के प्रिंस ने 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, भिवानी की हिना ने 1000 मीटर दौड़ में स्वर्ण, वहीं भिवानी के राहुल ने हाई जंप में 1.99 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता।Haryana News

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

रेवाड़ी के देव ने 16 वर्ष वर्ग में 600 मीटर दौड़ में 1 मिनट 19 सेकंड में रजत पदक जीता। इस प्रतियोगिता का आयोजन एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में 10 से 14 अक्टूबर तक किया गया।Haryana News

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम मैनेजर पुनीत और रोहतास तथा कोच जसवंत सिवाच और बीरबल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जताई और आगे भी इसी तरह राज्य का नाम ऊंचा करने की कामना की।Haryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp