
Haryana News: हरियाणा के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रयासों से राज्य के इंजीनियरिंग और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के 28 टॉपर विद्यार्थियों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के शैक्षणिक भ्रमण का अवसर मिला है। यह दल 22 सितंबर की सुबह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए रवाना होगा और 23 सितंबर को इसरो के स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC), अहमदाबाद का भ्रमण करेगा।
भ्रमण का उद्देश्य और महत्व
विद्यार्थियों को उपग्रह निर्माण, अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और चंद्रयान-3 जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों के विभिन्न आयामों की प्रत्यक्ष जानकारी मिलेगी। यह यात्रा छात्रों को कक्षा की सीमाओं से बाहर निकालकर व्यावहारिक और वैश्विक अनुभव से जोड़ने का अवसर है।
शैक्षणिक अनुभव
विद्यार्थी उपग्रहों की डिज़ाइन, निर्माण और संचालन प्रक्रिया देखेंगे।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
उन्हें अंतरिक्ष मिशनों की कार्यप्रणाली और इसरो के अत्याधुनिक अनुसंधान केंद्रों की जानकारी प्राप्त होगी।
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों को समझने का यह दुर्लभ अवसर विद्यार्थियों को प्रेरणा देगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
नेतृत्व और सहभागिता
इस दल का नेतृत्व तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक श्री प्रभजोत सिंह करेंगे। उनके साथ उप निदेशक श्री हरिदास कटारिया और उप निदेशक सुश्री अमृता सैनी भी मौजूद रहेंगे। दल में 11 छात्राएं और 17 छात्र शामिल हैं।
सरकार का सहयोग
यह पहली बार है जब हरियाणा से विद्यार्थियों को इसरो भ्रमण का अवसर मिला है। इस यात्रा का संपूर्ण खर्च नायब सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।
शामिल विद्यार्थी
शीतल, अंजली, सागर, केशव राणा, नीलम देवी, मनोज कुमार, गीतिका बत्रा, प्रियंका मिश्रा, लक्षिता वतरा, संजू, दीक्षांत शर्मा, विशाल यादव, सचिन, लुभांशी, अमन श्रीवास्तव, निखिल, कनव, कोमल, कवी, प्रिंस शर्मा, रिया, गौरव, योगेश कुमार, विक्रम कुमार पटेल, उमेश, आदित्य, अमन और चाहत सिवाच इस दल का हिस्सा हैं।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
