शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के मूल निवासियों के लिए मुफ्त मकान मरम्मत योजना, जानिए कैसे करें आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने निवासियों के लिए एक खास योजना शुरू की है जिससे अब अपने मकान की मरम्मत कराना आसान और सस्ता हो जाएगा। अगर आपके पास हरियाणा में…


Haryana News: हरियाणा के मूल निवासियों के लिए मुफ्त मकान मरम्मत योजना, जानिए कैसे करें आवेदन
Haryana News: हरियाणा के मूल निवासियों के लिए मुफ्त मकान मरम्मत योजना, जानिए कैसे करें आवेदन
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अपने निवासियों के लिए एक खास योजना शुरू की है जिससे अब अपने मकान की मरम्मत कराना आसान और सस्ता हो जाएगा। अगर आपके पास हरियाणा में अपना मकान है और वह थोड़ा पुराना हो चुका है तो अब आपको मरम्मत के लिए ज्यादा खर्चा नहीं उठाना पड़ेगा। इसके लिए सरकार ने डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना लाई है। इस योजना के तहत आपको अपने मकान की मरम्मत के लिए 80,000 रुपये तक की वित्तीय सहायता मिलेगी।

Advertisement

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

इस योजना का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये या उससे कम है। साथ ही, आवेदक हरियाणा का मूल निवासी होना चाहिए और मकान का मालिकाना हक उसके नाम पर होना जरूरी है। मकान कम से कम 10 साल पुराना होना चाहिए।

शहरी इलाकों में मकान की रजिस्ट्री अनिवार्य है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सचिव द्वारा प्रमाणित मकान स्वामित्व प्रमाण पत्र भी मान्य होगा। शहरी क्षेत्र के लिए मकान का क्षेत्रफल कम से कम 35 वर्ग गज और ग्रामीण क्षेत्र के लिए 50 वर्ग गज होना चाहिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आवेदन कैसे करें?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको saralharyana.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। पूरी प्रक्रिया डिजिटल है और इसमें जरूरी दस्तावेज अपलोड करना होता है।

जरूरी दस्तावेजों में शामिल हैं:

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

  1. मकान की मरम्मत योग्य फोटो

  2. मरम्मत का अनुमानित खर्च

  3. मरम्मत के बाद की संभावित फोटो

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

  4. परिवार पहचान पत्र

  5. संपत्ति आईडी (यदि हो तो)

  6. आधार से लिंक किया हुआ बैंक खाता

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp