बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: IMT रोहतक में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, कर्मचारियों और छात्रों के लिए सुविधा, जानिए बस किराए की सभी जानकारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) रोहतक में काम करने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। रोहतक रोडवेज डिपो ने बस स्टैंड से IMT तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर…


Haryana News: IMT रोहतक में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, कर्मचारियों और छात्रों के लिए सुविधा, जानिए बस किराए की सभी जानकारी
Haryana News: IMT रोहतक में शुरू हुई इलेक्ट्रिक बस सेवा, कर्मचारियों और छात्रों के लिए सुविधा, जानिए बस किराए की सभी जानकारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) रोहतक में काम करने वाले हजारों लोगों के लिए अच्छी खबर है। रोहतक रोडवेज डिपो ने बस स्टैंड से IMT तक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस रोजाना 4 चक्कर लगाएगी, जिससे IMT में काम करने वाले कर्मचारियों, मजदूरों और यहां आने-जाने वाले स्टूडेंट्स को फायदा मिलेगा।

Advertisement

बस शेड्यूल

रोडवेज डिपो के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें रोहतक बस स्टैंड से सुबह 7 बजे और 7:30 बजे IMT गेट नंबर-2 के लिए रवाना होंगी। वहीं, शाम को 5:30 बजे और 6 बजे IMT से बस स्टैंड की ओर वापसी शुरू होगी। यह शेड्यूल खासतौर से IMT के कर्मचारियों और शैक्षणिक संस्थानों, जैसे बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी और MSME कॉलेज, के स्टूडेंट्स को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

रूट की जानकारी

बसें IMT गेट नंबर-2 से शुरू होकर MSME, एशियन पेंट, FDDI, IMT चौक, बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी, दिल्ली बाईपास और शीला बाईपास होते हुए नए बस स्टैंड तक जाएंगी। रोडवेज डिपो ने पहले ही रूट और किराए का विवरण तैयार कर लिया था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

किराया विवरण

  1. IMT गेट नंबर-2 से MSME तक: 10 रुपये

  2. FDDI और IMT चौक तक: 15 रुपये

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

  3. बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी तक: 20 रुपये

  4. दिल्ली बाईपास तक: 25 रुपये

  5. शीला बाईपास और नए बस स्टैंड तक: 30 रुपये

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp