Haryana News: हरियाणा में फरीदाबाद के सूरजकुंड का मेला किसी परिचय का मोहताज नहीं है। एक बार फिर सूरजकुंड में पर्यटन निगम की ओर से 2 से 7 अक्तूबर तक दीवाली मेला लगाया जा रहा है। मेले में लगभग 500 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे। इतना ही नहीं स्टॉल में दीवाली से जुड़ा सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन और आभूषण उपलब्ध रहेंगे। Haryana News
इस बार मेले में प्रवेश टिकट 100 रुपये रखा गया है, जबकि वर्ष 2023 में यह केवल 30 रुपये था। पर्यटन निगम के अनुसार, इस बार मेला सरकार से किसी प्रकार का वित्तीय सहयोग लिए बिना अपनी आय से ही आयोजित किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
पिछले साल कम रही थी भीड़
वर्ष 2023 में कम टिकट दर रखने के बावजूद मेले में भीड़ उम्मीद से काफी कम रही थी। इसके बाद पिछले साल मेला आयोजित नहीं किया गया। अब टिकट की दर बढ़ाई गई है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार लोगों का उत्साह बढ़ता है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
इस बार मेले की खासियत
- मेले में लगभग 500 कमर्शियल स्टॉल लगाए जाएंगे।
- स्टॉल में दीवाली से जुड़ा सजावटी सामान, खिलौने, बर्तन और आभूषण उपलब्ध रहेंगे।
- स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल मेले को और आकर्षक बनाएंगे।
- हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों को विशेष अनुभव देंगे।
- स्टॉल और टिकट की ऑनलाइन बुकिंग हरियाणा टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
जानिए क्यों बढाई टिकट की राशि: हरियाणा पर्यटन निगम के एजीएम हरविंदर यादव ने बताया कि वर्ष 2023 में सरकार से बजट मिलने के कारण टिकट दर कम रखी गई थी। इस बार सरकार की ओर से फंड नहीं मिलने के कारण मेले को अपनी आय खुद जनरेट करनी होगी, इसलिए एंट्री टिकट 100 रुपये तय किया गया है। Haryana News
हालांकि परिवार सहित आने वाले पर्यटकों के लिए यह टिकट दर कुछ महंगी साबित हो सकती है, लेकिन आकर्षक स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले को रंगीन और यादगार अनुभव देने वाले होंगे। Haryana News
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

