गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन बच्चों को हर महीने मिलेगी पेंशन, जानिए आवेदन की पूरी जानकारी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने असहाय बच्चों की मदद के लिए पेंशन योजना शुरू की है। योजना के तहत उन बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनकी आयु 21 वर्ष से कम…


Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन बच्चों को हर महीने मिलेगी पेंशन, जानिए आवेदन की पूरी जानकारी
Haryana News: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, अब इन बच्चों को हर महीने मिलेगी पेंशन, जानिए आवेदन की पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने असहाय बच्चों की मदद के लिए पेंशन योजना शुरू की है। योजना के तहत उन बच्चों को आर्थिक सहायता दी जाएगी जिनकी आयु 21 वर्ष से कम है और जिनके परिवार की सालाना आय 2 लाख रुपये से कम है। इस योजना के अंतर्गत बच्चों को प्रति माह 1850 रुपये पेंशन मिलेगी।

Advertisement

योजना का उद्देश्य

इस योजना का मुख्य उद्देश्य 21 वर्ष से कम आयु के उन असहाय बच्चों को आर्थिक सहारा प्रदान करना है जो अपने माता-पिता या अभिभावकों से वंचित हैं। यह सहायता उन्हें उनकी पढ़ाई और जीवन की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगी।

पात्रता शर्तें

  1. बच्चे की आयु 21 वर्ष से कम हो।

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  2. परिवार की वार्षिक आय 2 लाख रुपये से कम हो।

  3. बच्चे के माता-पिता या अभिभावक सरकारी पारिवारिक पेंशन योजना का लाभार्थी न हों।

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

आवश्यक दस्तावेज

  1. बेसहारा होने का प्रमाण पत्र

  2. जन्म प्रमाण पत्र

  3. हरियाणा में 5 वर्ष या उससे अधिक का निवास प्रमाण पत्र (जैसे फोटोयुक्त वोटर कार्ड, राशन कार्ड आदि)

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

  4. परिवार पहचान पत्र

यदि कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं है, तो पांच साल से हरियाणा में निवास का हलफनामा भी स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन की प्रक्रिया

इच्छुक और पात्र बच्चे अंत्योदय सरल केंद्र, अटल सेवा केंद्र या CSC केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ सभी आवश्यक दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड फोटो कॉपी जमा करना अनिवार्य है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp