बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: अंबाला में खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा, 3 स्टेडियम में बिछेंगे इंटरनेशनल लेवल के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला खेल विभाग अंबाला ने खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी…


Haryana News: अंबाला में खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा, 3 स्टेडियम में बिछेंगे इंटरनेशनल लेवल के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक
Haryana News: अंबाला में खिलाड़ियों के लिए बड़ा तोहफा, 3 स्टेडियम में बिछेंगे इंटरनेशनल लेवल के सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के अंबाला में अब खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। जिला खेल विभाग अंबाला ने खेल सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में तीन प्रमुख स्टेडियमों में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बिछाने की योजना बनाई गई है।

Advertisement

कौन-कौन से स्टेडियम में होगा ट्रैक

इन स्टेडियमों में शामिल हैं:

  1. अंबाला कैंट – वार हीरोज स्टेडियम

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  2. अंबाला शहर – राजीव गांधी खेल परिसर (सेक्टर 10)

  3. शहजादपुर ब्लॉक – बड़ागढ़ स्टेडियम

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

ट्रैक तैयार होने के बाद खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं मिलेंगी और वे घरेलू मैदान पर ही उच्च स्तर की ट्रेनिंग कर पाएंगे।

वार हीरोज स्टेडियम में प्रगति

वार हीरोज स्टेडियम में पहले से ही फीफा अप्रूव्ड पालीग्रास फुटबॉल टर्फ का काम चल रहा है। फुटबॉल ग्राउंड के चारों ओर एथलेटिक ट्रैक का बेस तैयार हो चुका है। फुटबॉल मैदान का अंतिम 10 फीसदी काम पूरा होने के बाद ट्रैक बिछाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

बड़ागढ़ स्टेडियम और राजीव गांधी खेल परिसर

बड़ागढ़ स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ के चारों ओर 400 मीटर लंबा चार लेन का सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा। इससे यहां के एथलीटों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। अंबाला शहर के राजीव गांधी खेल परिसर में अब तक खिलाड़ी केवल ग्रास ट्रैक पर अभ्यास करते थे, जो समय के साथ खराब हो गया था। अब यहां फुटबॉल ग्राउंड के चारों ओर नया सिंथेटिक ट्रैक बिछाया जाएगा।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

काम शुरू होने का वक्त

जिला खेल विभाग के अनुसार, शहर और बड़ागढ़ स्टेडियम के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। हरी झंडी मिलते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि ट्रैक बनने से अंबाला के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं महसूस करेंगे और घरेलू मैदान पर ही पूरी तैयारी कर सकेंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp