मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana Murder : रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी, जानिए कैसे पकडे गए हत्यारे

Written by: PK Chauhan

Published:

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना माडल टाऊन पुलिस ने गत 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास एक युवक की…


रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी, जानिए कैसे पकडे गए हत्यारे
रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्त्थी, जानिए कैसे पकडे गए हत्यारे
Google News Follow us on Google

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेन्द्र कुमार मीणा भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना माडल टाऊन पुलिस ने गत 3 सितंबर को मिंडा कट बावल रोड के पास एक युवक की हत्या करके शव को डालने के मामले की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

Advertisement

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अत्तरसुभाकलां निवासी सन्नी यादव के रूप में हुई है।Haryana Murder

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि गत 3 सितंबर को पुलिस को सुचना मिली थी की मिंडा कट बावल रोड के पास एक एक युवक का शव पड़ा हुआ है। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति हत्या करके यहा डाल गया है। जिस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पंहुच कर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त कराने के काफी प्रयास किए थे, परंतु शव की पहचान नहीं हो सकी।Haryana Murder

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

मौके पर सीन ऑफ़ क्राइम टीम को बुलाया गया था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए उसे शव गृह में रखा था। बाद में मृतक की पहचान यूपी के जिला जौनपुर के गांव सारी जहांगी पट्टी निवासी राकेश वर्मा के रूप में हुई थी।

 

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

मृतक के भाई राजेश वर्मा ने पुलिस को बताया कि उसका भाई 34 वर्षीय राकेश वर्मा बावल की एक कंपनी में नौकरी करता था। वह सुठानी गांव में किराए के कमरे में रह रहा था। मृतक के भाई ने मृतक के साथ रहने वाले कुछ साथियों पर राजेश वर्मा की हत्या का संदेह जाहिर किया था।Haryana Murder

 

जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में हत्या का मामला दर्ज करके शनिवार को मामले में संलिप्त दोनों आरोपी यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव हमजाबाद निवासी विनोद कुमार व यूपी के जिला सुल्तानपुर के गांव अत्तरसुभाकलां निवासी सन्नी यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पिलाने के बाद घोंटा था गला

डीएसपी बावल श्री सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में बताया कि मृतक व दोनों आरोपी गांव सुठानी में एक ही कमरे में किराये पर साथ रहते थे। तीनों आर्थिक रूप से कमजोर थे। जो किराये को लेकर तीनो का आपस में विवाद होने लगा था। मकान मालिक ने उनसे कमरा खाली करवा लिया था। दोनों आरोपी राजेश वर्मा को कमरा खाली करने वजह मानते थे।

गत 2 सितंबर को तीनों मिंडा कट बावल रोड के पास शराब पीने के लिए एक साथ बैठे थे। शराब पीने के बाद जब नशा हुआ तो सन्नी और विनोद का राकेश के झगड़ा हो गया। इन लोगों ने पहले उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चेहरे पर पत्थर से वार किए। जिससे राकेश की मौके पर ही मौत हो गई।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp