बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana JJP :जननायक जनता पार्टी ने संगठन किया विस्तार, जानिए आपके शहर में किसे मिली जिम्मेदारी

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana JJP : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। किसान सेल के सभी 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। यहां…


Haryana JJP : जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन में विस्तार करते हुए कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की है। किसान सेल के सभी 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की। यहां जानिए आपके जिले में किसको जिम्मेदारी मिली है।

Advertisement

जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी रोशन ढांडा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश द्वारका व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श के बाद किसान सेल के सभी 22 जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों की सूची जारी की।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

जेजेपी ने किसान प्रकोष्ठ में अंबाला जिले में हरबंश ककड़माजरा, भिवानी में जयवीर सरपंच, दादरी में राजबीर फौगाट, फरीदाबाद में अमर नरवत, फतेहाबाद में साधुराम गोरखपुर, गुरुग्राम में पूर्व चेयरमैन राम अवतार बल्ले और हिसार में बागबीर बेनीवाल को जिला अध्यक्ष बनाया हैं।

रेवाड़ी जिले में जगदीश नेहरा, रोहतक में सतीश बिंदू, सिरसा में सरदार सगनजीत गिल, सोनीपत में रमेश पहलवान और यमुनानगर में करण सिंह नरवाल किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष होंगे।

ये भी पढ़ें:रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को अश्विनी वैष्णव का तोहफा

इसी तरह जींद जिले में ताराचंद चहल, झज्जर में राजेंद्र छारा, कैथल में चंद्रभान दयोरा, कुरुक्षेत्र में हरवेल सिंह लाडी, करनाल में नरेश कुमार फोर, महेंद्रगढ़ में जिले सिंह, नूहं में अब्दुल हामिद, पलवल में गजराज सहरावत, पानीपत में पपींदर पप्पू त्यागी और पंचकुला में गुरदेव सिंह चरणियां को किसान सेल के जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं।

रेवाड़ी जिले में जगदीश नेहरा, रोहतक में सतीश बिंदू, सिरसा में सरदार सगनजीत गिल, सोनीपत में रमेश पहलवान और यमुनानगर में करण सिंह नरवाल किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष होंगे।Haryana JJP

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp