बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana: Haryana: हिसार एयरपोर्ट का नया विंटर शेड्यूल जारी, अब जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए इतनी बार होगी उडान

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है, जो 26 नवंबर…


Haryana: हरियाणा के हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने नया विंटर शेड्यूल जारी किया है, जो 26 नवंबर से लागू होगा। इसके बाद हिसार से चलने वाली कई हवाई सेवाओं के समय और दिनों में बदलाव किया जाएगा।

Advertisement

नए शेड्यूल के मुताबिक, हिसार से जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए अब सप्ताह में दो बार उड़ानें संचालित होंगी। वहीं, चंडीगढ़ के लिए तीन दिन फ्लाइट सेवा उपलब्ध रहेगी। इससे पहले जयपुर, दिल्ली और अयोध्या के लिए केवल सप्ताह में एक दिन ही उड़ानें चलती थीं, जबकि चंडीगढ़ के लिए बुधवार और शनिवार को सेवा उपलब्ध थी।

हरियाणा के सिविल एविएशन मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि इस साल के अंत तक हिसार से जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। उनके अनुसार, इन नए रूट्स से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और सफर काफी आसान होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

यात्रा के लिहाज से देखा जाए तो हिसार से जयपुर की सड़क दूरी लगभग 350 किलोमीटर है, जिसे तय करने में पांच घंटे से ज्यादा समय लगता है। चंडीगढ़ तक की दूरी 250 किलोमीटर है, जिसे सड़क मार्ग से तय करने में चार घंटे से अधिक लगते हैं। ऐसे में हवाई सेवा से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि यात्रा और भी आरामदायक बनेगी।

जयपुर रूट पर प्रतिदिन हजारों लोग इलाज, व्यापार और अन्य कामों के लिए यात्रा करते हैं, वहीं चंडीगढ़ राजधानी होने के कारण वहां न्यायिक और प्रशासनिक कामों के लिए भी बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। ऐसे में हिसार एयरपोर्ट से बढ़ाई जा रही इन उड़ानों से यात्रियों को बड़ी राहत मिलने वाली है और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को भी नया आयाम मिलेगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp