
Haryana Har Hit Yojana 2025: हरियाणा सरकार की तरफ से हर हित योजना 2025 के अंतर्गत स्टोर रिटेलर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस योजना के तहत लगभग 2000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार अधिकतम 35 वर्ष तक की आयु वाले हो सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
वेतन और लाभ
चयनित उम्मीदवारों को मासिक 15,000 रुपये का वेतन मिलेगा। इस योजना में प्राथमिकता उन परिवारों की युवाओं को दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय 1,80,000 रुपये से कम है। साथ ही, पूर्व सैनिकों, महिलाओं और दिव्यांग व्यक्तियों को रिटेल स्टोर फ्रेंचाइजी लेने में अतिरिक्त प्राथमिकता मिलेगी।
आवेदन की अंतिम तिथि और माध्यम
इस पद के लिए आवेदन 30 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन किए जा सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Harhith.com पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए शून्य है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
आवेदन कैसे करें
आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ और ऑनलाइन लिंक खोलें।
पोर्टल पर अकाउंट बनाकर लॉगिन करें।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
आवश्यक दस्तावेज़ जैसे फोटो, हस्ताक्षर, जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि आरक्षित वर्ग से हों) अपलोड करें।
जानकारी भरने के बाद फार्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
सफल सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंट आउट अवश्य लें।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन आधिकारिक अधिसूचना में बताए गए नियमों के अनुसार किया जाएगा।
