बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी की राहत राशि, जानें कितना मिलेगा मुहावजा

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana सरकार ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत देने के लिए विशेष प्राथमिकताएं तय की हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार हालात की लगातार निगरानी कर…


Haryana सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी की राहत राशि, जानें कितना मिलेगा मुहावजा
Haryana सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी की राहत राशि, जानें कितना मिलेगा मुहावजा
Google News Follow us on Google

Haryana सरकार ने बाढ़ और जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत राहत देने के लिए विशेष प्राथमिकताएं तय की हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि सरकार हालात की लगातार निगरानी कर रही है। इसके लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है, जिस पर किसान अपनी हानि का पंजीकरण कर रहे हैं।

Advertisement

किसानों का पंजीकरण

अब तक प्रदेश के 2897 गांवों के 1,69,738 किसानों ने अपनी 9,96,701 एकड़ भूमि का पंजीकरण पोर्टल पर करवाया है। इन सभी क्षेत्रों में लगातार राहत कार्य चल रहा है। जिलों को आरक्षित निधि के रूप में करोड़ों की सहायता राशि स्वीकृत की गई है, ताकि तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।

फसलों और मकानों का मुआवजा

बाढ़ से प्रभावित फसलों के नुकसान पर किसानों को प्रति एकड़ 15,000 रुपये तक मुआवजा मिलेगा। जलभराव से मकान गिरने या आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने पर भी सर्वे के आधार पर भरपाई की जाएगी। वहीं जिन परिवारों को घर छोड़ना पड़ा है, उनके लिए राहत शिविर लगाए जाएंगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

चारे और पशुओं की मदद

जहां हरे चारे की कमी है, वहां सरकार सुखा चारा उपलब्ध करवाएगी। मवेशियों की हानि पर भी मुआवजे का प्रावधान है। जैसे गाय, भैंस, ऊंटनी की मृत्यु पर 37,500 रुपये और भेड़, बकरी, सूअर पर 4,000 रुपये मिलेंगे। दूध न देने वाले पशुओं पर भी विशेष राहत दी जाएगी।

सहायता राशि का विवरण

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp