शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana CM Nayab Saini ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, 1.80 लाख सरकारी नौकरी और शिक्षा सुधारों का रोडमैप

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधारों पर जोर दे रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के…


Haryana CM Nayab Saini ने युवाओं को दिया बड़ा संदेश, 1.80 लाख सरकारी नौकरी और शिक्षा सुधारों का रोडमैप
Haryana में शिक्षा और रोजगार सुधार, CM Saini का बड़ा बयान, युवाओं को मिली सरकारी नौकरी का भरोसा
Google News Follow us on Google

Haryana के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र में सुधारों पर जोर दे रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ-साथ रोजगार के अवसर प्रदान करना है, ताकि वे समाज और राष्ट्रनिर्माण में सक्रिय रूप से योगदान दे सकें।

Advertisement

 

उन्होंने बताया कि सरकार ने अब तक योग्य युवाओं को पूरी तरह मेरिट के आधार पर 1.80 लाख सरकारी नौकरियां प्रदान की हैं, बिना किसी ‘खर्ची-पर्ची’ के, और तीसरे कार्यकाल में 2 लाख नौकरियों का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार मेहनत करते रहें, क्योंकि उनका परिश्रम निश्चित रूप से रंग लाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय की चौथी दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री का संबोधन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को रोटक स्थित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय, अस्ताल बोहर में चौथे दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को पदक और डिग्रियां प्रदान कीं। छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी शैक्षणिक संस्थान की उपलब्धियों और गौरव का प्रतीक होता है। उन्होंने बताया कि 2012 में स्थापित बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय इस पवित्र भूमि से जुड़े ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ा रहा है।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और कौशल विकास से शिक्षा को रोजगार से जोड़ने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि युवाओं को ऐसी शिक्षा प्राप्त हो जो उन्हें रोजगार योग्य बनाए, उनके चरित्र का निर्माण करे और उनमें नैतिक मूल्यों का समावेश करे। इसी उद्देश्य के तहत देशभर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू की गई है। हरियाणा पहला राज्य है जिसने 2024 तक अपने सभी उच्च शिक्षा संस्थानों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर छात्र को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के साथ रोजगार-उन्मुख प्रशिक्षण मिले। इसके लिए कई ठोस पहलें की गई हैं, जैसे स्कूलों में NSQF, कॉलेजों में ‘पहल योजना’, विश्वविद्यालयों में इनक्यूबेशन सेंटर और तकनीकी संस्थानों में उद्योगों के साथ MoU।

शिक्षा और उद्योग के बीच पुल और नवाचार से राज्य में शिक्षा का विस्तार

सीएम ने कहा कि 21वीं सदी की सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा और रोजगार के बीच के अंतर को पाटना है। इसके लिए शिक्षा केवल कक्षाओं तक सीमित नहीं होनी चाहिए बल्कि इसे उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं से सीधे जोड़ना होगा। राज्य की सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को इंडस्ट्री-एकेडेमिया पार्टनरशिप मॉडल अपनाना चाहिए। इस दिशा में सरकार ने तकनीकी संस्थानों में प्लेसमेंट के लिए 580 से अधिक उद्योगों के साथ समझौते किए हैं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

उन्होंने बताया कि नए राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत राज्य में KG से PG तक शिक्षा देने वाले संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं। पिछले 11 वर्षों में 80 नए सरकारी कॉलेज खोले गए हैं, जिनमें 30 केवल लड़कियों के लिए हैं। इसी अवधि में 13 नई विश्वविद्यालयें और चिकित्सा कॉलेजों की संख्या 6 से बढ़ाकर 17 कर दी गई है, जबकि MBBS सीटें 700 से बढ़ाकर 2,435 की गई हैं। इसके अलावा 15 नए सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थान खोले गए हैं, जिससे संस्थानों की कुल संख्या 43 हो गई है और उनकी क्षमता 16,434 तक बढ़ी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से सरकार ने युवाओं को रोजगार के साथ-साथ उनके लिए नौकरी सुरक्षा भी सुनिश्चित की है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp