बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Gurugram News: हरियाणा के इस शहर में शुरू होगी स्मार्ट पार्किग, जाम से मिलेगी राहत

Written by: PK Chauhan

Published:

गुरुग्राम। वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम गुरुग्राम ने सदर बाजार में बनी बहुमंजिला पार्किंग को लेकर नई दरें तय कर दी हैं। अब यहां पार्किंग का शुल्क…


गुरुग्राम। वाहन चालकों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम गुरुग्राम ने सदर बाजार में बनी बहुमंजिला पार्किंग को लेकर नई दरें तय कर दी हैं। अब यहां पार्किंग का शुल्क घंटे के हिसाब से लगेगा जिसकी शुरुआत टू-व्हीलर के लिए 10 रुपए और चारपहिया वाहनों के लिए 20 रुपए से होगी।Gurugram News

Advertisement

 

खास बात यह है कि इस पार्किंग का प्रबंधन पहली बार निजी एजेंसी के हाथों में रहेगा, जिसे निगम ने 5 साल के लिए ठेका देने का निर्णय लिया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति मिलने के बाद नगर निगम ने टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। इसके तहत चयनित निजी एजेंसी निगम को निश्चित वार्षिक आय देगी और उसी के आधार पर पार्किंग संचालन व रखरखाव होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

यह बहुमंजिला भवन पिछले छह महीने से तैयार है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया में देरी के चलते अब तक आम जनता के लिए शुरू नहीं हो पाया। निगम का दावा है कि इस महीने के अंत तक इसे चालू कर दिया जाएगा।Gurugram News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

नई पार्किंग दरों के अनुसार, चारपहिया वाहनों के लिए 1 घंटे से कम पार्किंग का शुल्क 20–30 रुपए और 6 घंटे से ऊपर 100–120 रुपए तक तय किया गया है। वहीं मासिक पास 1,750–2,000 रुपए में मिलेगा। टू-व्हीलर के लिए 1 घंटे से कम शुल्क 10–20 रुपए और 6 घंटे से ऊपर 50–70 रुपए रखा गया है।Gurugram News

 

मासिक पास 550–600 रुपए में उपलब्ध होगा। पहले की दरें अपेक्षाकृत ज्यादा थीं, जैसे 2 घंटे तक 60 रुपए और 10 से 24 घंटे तक 300 रुपए तक वसूले जाते थे। नई दरों से वाहन चालकों को निश्चित तौर पर राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp