बुधवार, 4 नवम्बर 2026

GRAP-II: हे भगवान! बिना पटाखें ये हाल तो बाद में दिल्ली पर क्या होगा ?

Written by: PK Chauhan

Published:

GRAP-II: दिल्ली में दिवाली की पहली रात दम घोंटने वाली साबित हुई है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के…


GRAP-II: दिल्ली में दिवाली की पहली रात दम घोंटने वाली साबित हुई है। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली के 38 में से 24 निगरानी स्टेशनों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया, जबकि कई स्थानों पर एक्यूआई (AQI) 400 के पार चला गया।

Advertisement

 

आनंद विहार में एक्यूआई 409 दर्ज किया गया, जो ‘गंभीर’ स्तर में आता है।शाम चार बजे तक दिल्ली का औसत एक्यूआई 296 था, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। लेकिन रात 10 बजे तक यह और बिगड़कर 306 पहुंच गया, जिससे हवा ‘बेहद खराब’ और ‘रेड जोन’ में चली गई। GRAP-II

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

वजीरपुर, विवेक विहार, द्वारका और आरके पुरम जैसे इलाकों में भी एक्यूआई 320 से 360 के बीच दर्ज किया गया। एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम में भी स्थिति लगभग वैसी ही रही, जहां हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई।

मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता और गिर सकती है। अगले दो दिनों यानी मंगलवार और बुधवार को दिल्ली में हवा ‘गंभीर श्रेणी’ में पहुंचने की आशंका है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

विशेषज्ञों के अनुसार, पटाखों का धुआं, पराली जलाने का असर और ठंडी हवाओं की धीमी रफ्तार मिलकर राजधानी की वायु गुणवत्ता को और खराब करेंगे।

दिल्ली सरकार ने पहले से ही ग्रैप-2 (GRAP-II) के तहत पाबंदियां लागू कर दी हैं और लोगों से गैर-जरूरी वाहन चलाने से बचने की अपील की है।GRAP-II

IMD ने धुंध छाए रहने का जताया अनुमान: आईएमडी ने सोमवार सुबह धुंध छाए रहने का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।GRAP-II

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

वायु गुणवत्ता सूचकांक शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।GRAP-II

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp