Indian Railways कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, SBI खाते पर अब मिलेगा 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा

On: September 2, 2025 4:47 PM
Follow Us:
Indian Railways कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, SBI खाते पर अब मिलेगा 1 करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा

Indian Railways कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। रेल मंत्रालय ने घोषणा की है कि जिन कर्मचारियों के वेतन खाते स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में हैं, उन्हें अब 1 करोड़ रुपए तक का दुर्घटना मृत्यु बीमा मिलेगा। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की मौजूदगी में SBI के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

पहले केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत ग्रुप A, B और C कर्मचारियों को क्रमशः केवल 1.20 लाख, 60 हजार और 30 हजार रुपए का बीमा कवर मिलता था। नए समझौते के तहत अब कर्मचारियों को प्राकृतिक मृत्यु पर भी 10 लाख रुपए का बीमा कवर मिलेगा। इसके लिए न तो कोई प्रीमियम देना होगा और न ही मेडिकल जांच करानी पड़ेगी।

रेल मंत्रालय ने बताया कि इस MoU में और भी कई लाभ शामिल हैं। इसमें हवाई दुर्घटना बीमा कवर 1.60 करोड़ रुपए, Rupay डेबिट कार्ड पर अतिरिक्त 1 करोड़ रुपए तक, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 1 करोड़ रुपए और स्थायी आंशिक विकलांगता पर 80 लाख रुपए तक का बीमा शामिल है।

इस समझौते से लगभग 7 लाख रेलवे कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जिनके वेतन खाते SBI में हैं। यह खासतौर पर ग्रुप C जैसे अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।

इस कदम से न केवल कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि उनके परिवारों को भी आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिलेगी। रेलवे प्रशासन का यह फैसला कर्मचारियों के मनोबल और सुरक्षा में सुधार का प्रतीक माना जा रहा है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now