बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Firing in Haryana: छुट्टी पर आए नौसेना जवान ने की दनादन फायरिंग, गांव में दहशत

Written by: PK Chauhan

Published:

Firing in Haryana: हरियाणा रेवाड़ी जिले के मनेठी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय नौसेना का जवान अनूप शराब के नशे में पिस्टल लेकर गली में घूमने…


Firing in Haryana: हरियाणा रेवाड़ी जिले के मनेठी गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय नौसेना का जवान अनूप शराब के नशे में पिस्टल लेकर गली में घूमने लगा और अचानक हवाई फायरिंग कर दी। बताया गया कि उसने पहले एक राउंड फायर किया, जिसके बाद गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आ गए।Firing in Haryana

Advertisement

जब उन्होंने अनूप को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उन पर भी तीन राउंड फायर कर दिए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी, लेकिन घटना से गांव में दहशत फैल गई।Firing in Haryana

FIRING

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस के अनुसार अनूप फिलहाल छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था और वर्ष 2026 में उसकी सेवा से सेवानिवृत्ति होनी है। पड़ोसियों का कहना है कि घटना के समय वह पूरी तरह नशे में था।

मामले की सूचना मिली, खोल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और अनूप को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

गांव के लोगों का कहना है कि अचानक हुई फायरिंग से पूरा इलाका सहम गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना की पूरी जांच की जाएगी और कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp