
Dharuhera News: यातायात पुलिस की ओर से सोमवार को कापड़ीवास ट्रक यूनियन में वाहन चालको व आमजन को नशे के दुस्प्रभाव, साइबर अपराध व यातायात नियमों के बारे जागरूक किया। कार्यक्रम में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार व धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार मुख्य रूप से मोजूद रहे।
कार्यक्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार ने कहा की ट्रैफिक नियमों को अपनी रोजाना की जिंदगी में अपनाना बहुत जरूरी है । क्योकि इसको नजरअंदाज करने से हमारे जीवन में बहुत से सडक हादसे हो सकते हैं। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरुर पहने, घर से निकलते समय वाहन के पूरे कागजात जरूर चेक करें, लेट होने की बजाए समय से पहले चले।
हमें दोपहिया वाहन की तरह ही गाड़ी चलाने से पहले सीट बेल्ट जरुर बांधनी चाहिए। सभी को सड़क पर सही साइड पर चलना चाहिए। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करे। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने नाबालिग बच्चों को गाड़ी चलाने ना दे अन्यथा पकड़े जाने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
निरीक्षक अनूप कुमार ने वाहन चालको व आमजन को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जागरूकता से साइबर क्राइम की रोकथाम संभव है। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें और cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं अथवा अपने संबंधित थाना में अपनी शिकायत दें।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
इस दौरान उन्होंने लोगो को नशे के खिलाफ जागरुक करते हुए कहा कि पुलिस व पब्लिक के सहयोग से ही नशे से समाज को छुटकारा दिलाया जा सकता है। अगर कोई नशा तस्कर उनके इलाके में नशा बेचता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
अगर उनके मोहल्ले व शहर में नशे का कोई आदी व्यक्ति है, तो उसको नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवाएं उन्होंने कहा की जागरूकता से ही हम युवा पीडी को नशे के जहर से बचा सकते है पुलिस विभाफ़ द्वारा समय –समय पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगे।
ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था
सड़क हादसों से बचने के लिए मार्ग पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का सही से पालन करना बेहद जरूरी है। वाहन चालको को यातायात नियमों की पालना करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर यूनियन के चेयरमैन जल सिंह, उपप्रधान ईश्वर, प्रमोद, जगत, हीरालाल, दिनेश, दीपक, धर्म सिंह, कार्तिका यादव आदि मौजूद रहे।
धारूहेड़ा: वाहन चालकों को जागरूक करते हुए
