मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

धारूहेड़ा को मिली पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा, लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा अब एक और बैंकिंग सुविधा से जुड़ गया है। बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को देखते हुए शनिवार को पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा का…


धारूहेड़ा को मिली पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा, लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
धारूहेड़ा को मिली पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा, लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा अब एक और बैंकिंग सुविधा से जुड़ गया है। बढ़ती आबादी और उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को देखते हुए शनिवार को पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा का शुभारंभ किया गया।

Advertisement

बास रोड स्थित इस शाखा का उद्घाटन बैंक की महाप्रबंधक महिमा अग्रवाल ने विधिवत रूप से रिबन काट कर किया। शुभारंभ अवसर पर सुखमणी साहिब का पाठ और प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बैंक के जोनल मैनेजर मगनदीप (गुरुग्राम) और धारूहेड़ा शाखा प्रभारी नरेंजन कुमार भी मौजूद थे। नरेंजन कुमार ने बताया कि यह पंजाब एंड सिंध बैंक की देशभर में 1607वीं शाखा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

धारूहेड़ा को मिली पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा, लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा
धारूहेड़ा को मिली पंजाब एंड सिंध बैंक की नई शाखा, लोगों को मिलेगी बेहतर बैंकिंग सुविधा

उन्होंने कहा कि इस नई शाखा के खुलने से धारूहेड़ा के लोगों को अब बैंकिंग के लिए भिवाड़ी जैसे आसपास के शहरों की ओर नहीं जाना पड़ेगा। बैंक की ओर से बचत खाते, चालू खाते, सावधि जमा, ऋण, डिजिटल बैंकिंग और अन्य कई वित्तीय सेवाएं इस शाखा के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएंगी।

बता दें कि पंजाब एंड सिंध बैंक की स्थापना वर्ष 1908 में की गई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। वर्तमान में देशभर में इसके 1606 से अधिक शाखाएं कार्यरत हैं। बैंक लगातार अपने सेवा क्षेत्र का विस्तार कर रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को बैंकिंग की आधुनिक सुविधाएं मिल सकें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

धारूहेड़ा में इस शाखा के खुलने को लेकर स्थानीय नागरिकों में उत्साह है। उद्घाटन अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन कंवर सिंह, मंगल अग्रवाल, तेजबीर, महेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp