
रेवाड़ी (Best E News) नगर परिषद रेवाड़ी में उपचेयरमैन चुनाव को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। कुर्सी के लिए तीन से चार धड़े सक्रिय हैं और पार्षदों की बाड़ेबंदी शुरू हो गई है। उपप्रधान पद को लेकर वीरवार को होने वाली बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है। पूरे शहर मे चर्चा है राव इंद्रजीत के आशीर्वाद से भाजप का पार्षद उपचेयरमैन बनना तय है। आज उपचेयरमैन को लेकर चुनाव है। चुनाव के बाद ही सच्चाई का पता चल सकेगा।
बैठक में उपप्रधान पद को लेकर पार्षदों के बीच सहमति बनाने और समर्थन जुटाने पर मंथन होने की संभावना है। यदि किसी एक खेमे के पक्ष में 18 पार्षदों का समर्थन बनता है तो चुनाव की तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं, बहुमत नहीं बनने की स्थिति में खींचतान आगे भी जारी रह सकती है।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के खेमे से निखिल मांडिया का नाम सबसे प्रमुखता से सामने आ रहा है। चेयरपर्सन विनीता पीपल और उनके पति एडवोकेट नरेंद्र पीपल को पार्षदों को एकजुट रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, राव इंद्रजीत सिंह द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई बैठक के बाद भी सभी पार्षदों में पूरी सहमति नहीं बन पाई है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा: IAS सुधीर राजपाल को मिली अब बड़ी जिम्मेदारी !
उपप्रधान पद की दौड़ में निखिल मांडिया, पूनम यादव, चेतराम सैनी और सुमन सैनी के नाम चर्चा में हैं। राव इंद्रजीत सिंह समर्थित खेमे की ओर से निखिल मांडिया का नाम सामने आ रहा है। वहीं, अन्य दावेदार भी अपने-अपने समर्थक पार्षदों को एकजुट करने में जुटे हैं। बैठक में उपप्रधान पद को लेकर पार्षदों के बीच सहमति बनाने और समर्थन जुटाने पर मंथन होने की संभावना है। यदि किसी एक खेमे के पक्ष में 18 पार्षदों का समर्थन बनता है तो चुनाव की तस्वीर साफ हो सकती है। वहीं, बहुमत नहीं बनने की स्थिति में खींचतान आगे भी जारी रह सकती है।
नगर परिषद चुनाव में 12 पार्षद भाजपा की टिकट पर चुनाव जीते थे, जबकि 16 पार्षद बाद में भाजपा में शामिल हुए। ऐसे में कुल 28 पार्षदों के बीच उपप्रधान पद को लेकर बनने वाले समीकरण पर सभी की नजर है। फिलहाल अलग-अलग धड़ों की सक्रियता से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है
ये भी पढ़ेंगुरुग्राम में 7 अक्तूबर को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: ‘सेवा ज्योति यात्रा’ में होंगे शामिल
