मंगलवार, 24 नवम्बर 2026

हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अर्लट, यहां पढ़ें अपडेट कहां कहां होगी बारिश

Written by: सुनील कुमार

Published:

हरियाणा (Best E news)  मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज…


हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अर्लट, यहां पढ़ें अपडेट कहां कहां होगी बारिश
हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का अर्लट, यहां पढ़ें अपडेट कहां कहां होगी बारिश
Google News Follow us on Google

हरियाणा (Best E news)  मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव से प्रदेश में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आज बुधवार को प्रदेश के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यलो अलर्ट जारी किया है। बता दे कि 10 से 12 अक्टूबर तक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इससे दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। अभी प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है।

Advertisement

तापमान में आई गिरावट: गुरुग्राम में रात सबसे ठंडी : प्रदेश में रात के औसतन न्यूनतम तापमान में 0.6°C की बढ़ोतरी देखी गई है, जो सामान्य से 2.5°C अधिक दर्ज किया गया है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में 20.0°C दर्ज किया गया।

महेंद्रगढ़ बावल में 20.1°C, भिवानी में 21.0°C, फतेहाबाद में 22.5°C और पानीपत में 22.9°C पारा रहा। वहीं अंबाला में 24.8°C, करनाल में 23.2°C, रोहतक में 24.0°C और हिसार में 23.2°C न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा में नही थमा है बारिश का दौर, जानिए कब और कहां होगी बारिश

पंचकूला में कल गिरे ​थे ओले: बता दे कि मंगलवार रात को पंचकूला में अचानक गरज-चमक के साथ ओले पड़े। वहीं पानीपत और सोनीपत में तेज हवाएं चलीं। यमुनानगर में हुई तेज बारिश के कारण मंडियों में खुले में रखी धान की फसल और ट्रालियों में लदी उपज भीग गई। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं, बिजली कड़कने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

दक्षिण हरियाणा में गर्मी बरकरार: वहीं, दक्षिण हरियाणा के कई जिलों में भी गर्मी का असर देखने को मिला। रेवाड़ी में अधिकतम तापमान 34.2, रोहतक में 34.2, भिवानी और सिरसा में 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोनीपत और पलवल में 37.0 डिग्री, जबकि गुरुग्राम में 35.0 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग ने कहा, “आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव के कारण तापमान में कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि यहां पर कोई बारिश नहीं हुए इसलिए गर्मी बरकरारा है। उम्मीद है अगले चार दिन में यहां भी बारिश हों।

ये भी पढ़ें:हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम: इन शहरो में होगी बारिश

यहां रहेगा मौसम साफम: मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में तीन चार ओर बारिश की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग ने हरियाणा में लगातार बैक टू बैक दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 12 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अंदेशा जताया है। इससे मंडियों में खुले में पड़े धान से किसानों व आढ़तियों की चिंता बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अक्टूबर को हरियाणा में किसी तरह की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बनी रह सकती है। विभाग के मुताबिक मौसम में बदलाव से दोपहर की गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना भी जताई जा रही है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp