
Fire News: आगजनी की घटनाए नहीं थम रही है। भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में रविवार को प्लास्टिक आइटम बनाने वाली मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में भीषण आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक उत्पादों के साथ केमिकल भी बड़ी मात्रा में मौजूद होने के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते आग ने पूरे प्लांट को अपनी चपेट में ले लिया। आलम यहां तक है कि करीब आधे घंटे के भीतर फैक्ट्री का पूरा प्लांट जलकर राख हो गया।
जनहानि की सूचना नहीं : इस आगजनी की घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली हैं हालांकि, फैक्ट्री का पूरा प्लांट जलकर राख होने से भारी आर्थिक नुकसान की आशंका हैं। वास्तविक नुकसान का आकलन आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही किया जा सकेगा। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना खुशखेड़ा स्थित रीको फायर स्टेशन को दी गई, सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें सक्रिय हो गई और आग बुझाने के लिए मौके पर गाड़ियां रवाना की गई। देखते ही देखते आधा दर्जन से ज्यादा दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।
आग लगने की सूचना मिलते ही खुशखेड़ा स्थित रीको फायर स्टेशन को सूचित किया गया। इसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए भिवाड़ी नगर परिषद और रीको फायर स्टेशन के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया।
ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा वार्ड 16 कमेटी की बैठक 27 अक्तूबर को
आसपास के इलाके में मची हलचल : फैक्ट्री में लगी भीषण आग के कारण आसमान में काले धुएं का घना गुबार उठने लगा, जो दूर-दूर तक दिखाई दिया। औद्योगिक क्षेत्र में आग की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में हलचल मच गई। आग से फैक्ट्री को भारी नुकसान पहुंचा है और शुरुआती जानकारी के अनुसार लाखों रुपए की संपत्ति जलकर नष्ट होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जाना बाकी है, हादसे के कारणों और अन्य परिस्थितियों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।
भिवाड़ी में आगजनी की वारदातें (Fire in Bhiwadi 2026)
- खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र (25 अक्टूबर 2026): रविवार सुबह खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट नंबर F-621 पर स्थित एक प्लास्टिक आइटम बनाने वाली मल्टी स्पेशलिटी कंपनी में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक और केमिकल के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि आधे घंटे के भीतर पूरा प्लांट जलकर राख हो गया।
- सांथलका पैकेजिंग फैक्ट्री (21 अक्टूबर 2026): भिवाड़ी फेज-3 थाना क्षेत्र के सांथलका में डीए पैकेजिंग कंपनी (गत्ते के डिब्बे बनाने वाली फैक्ट्री) में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
- चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र (सितंबर 2026): चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘सीआरडी इंडस्ट्रीज’ नामक केमिकल निर्माण कंपनी में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया था।
- खुशखेड़ा केमिकल फैक्ट्री हादसा (16 फरवरी 2026): खुशखेड़ा के एक केमिकल प्लांट में हुए एक जोरदार धमाके और आगजनी की घटना में 7 मजदूरों की जलकर मौत हो गई थी और कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे ।
रेवाड़ी में एक साल में आगजनी की घटनाए
(Fire in Rewari 2026)
- अक्टूबर 2026: धारूहेड़ा के गांव राजपुरा आलमगीरपुर के पास शनिवार को चलते ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी धान की पराली में आग
अक्टूबर 2026: बावल औद्योगिक क्षेत्र स्थित मोबाइल फोन बनाने वाली DBG कंपनी के स्क्रैप यार्ड में भीषण आग लगी - • सितंबर 2026: बावल के सेक्टर-3 स्थित ‘स्मार्ट स्पेस सोल्यूशन’ और ‘गुरु कृपा फुटवेयर’ कंपनी में आग लगी।
- • जुलाई 2026: रेवाड़ी के गोकलगढ़ टी-पॉइंट के पास एक प्लाईवुड (वुड स्टूडियो) गोदाम में भीषण आग लगी, जिसे बुझाने के लिए 10 दमकल गाड़ियां बुलाई गईं।
• मई 2026
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पेयजलापूर्ति ठप, यहां जाने वजह?
- बावल औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-6 की एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 4 लोगों की मौत?
- जेएलएस (JLS) कंपनी में आग लगने के बाद पूरी बिल्डिंग ढह गई और एफआईआर दर्ज हुई।
- UTL सोलर कंपनी में भीषण आग लगी।
