गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, 26 से 28 नवंबर तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi Weather: दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। लोग अब रात को कम्बल का इस्तेमाल करने लगे हैं। आने वाले दिनों में रातें और…


Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, 26 से 28 नवंबर तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ी ठंड, 26 से 28 नवंबर तक बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट
Google News Follow us on Google

Delhi Weather: दिल्ली और आसपास के एनसीआर क्षेत्रों में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। लोग अब रात को कम्बल का इस्तेमाल करने लगे हैं। आने वाले दिनों में रातें और भी ठंडी होने वाली हैं, वहीं सुबह घने कोहरे की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में ठंड और बढ़ेगी और आने वाले दिनों में घना कोहरा छाएगा। साथ ही हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

पश्चिमी विक्षोभ से बारिश का अनुमान

हरियाणा के मौसम विज्ञानी डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, एक हल्का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जो 21 नवंबर को पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा। इसके प्रभाव से 26 से 28 नवंबर के बीच एनसीआर और हरियाणा में बारिश हो सकती है। बारिश के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

दिल्ली का मौजूदा मौसम

पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की संभावना जताई है और दिनभर ठंडा मौसम रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

हिमालय में बर्फबारी और सर्दी की लहर

IMD ने हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी और कड़ी ठंड के आने की भी भविष्यवाणी की है। इससे दिल्ली, बिहार और मध्य प्रदेश जैसे क्षेत्रों में भी ठंड की लहर महसूस होगी।

दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

IMD के अनुसार शनिवार और रविवार को एक नया मौसम प्रणाली उत्तर पूर्वी राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में बारिश लाएगा। साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश और तूफानी हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

दिल्ली-एनसीआर सहित देश के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ने वाली है। खासकर पहाड़ी इलाकों में सर्दी के तेवर तेज होंगे। लोगों को ठंड से बचाव के लिए तैयार रहना चाहिए और कोहरे के कारण सफर में सावधानी बरतनी होगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp