शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Delhi Pollution: दिल्ली की हवा फिर से जहरीली, AQI 400 पार पहुंचा, सांस लेना हुआ मुश्किल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो गया है। एयर क्वालिटी…


Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर, जहरीली हवा ने सांसों पर डाला पहरा, AQI ने बढ़ाई चिंता
Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर, जहरीली हवा ने सांसों पर डाला पहरा, AQI ने बढ़ाई चिंता
Google News Follow us on Google

Delhi Pollution: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हवा फिर से खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। ठंड बढ़ने के साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर बहुत अधिक हो गया है। एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 400 से ऊपर पहुंच गया है, जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। ठंड और तापमान में गिरावट के कारण प्रदूषक कण हवा में ऊपर नहीं उठ पा रहे हैं और जमीन के करीब जमा हो रहे हैं। इससे सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है।

Advertisement

कई इलाकों में AQI 400 के पार

गुरुवार सुबह दिल्ली का औसत AQI 349 दर्ज हुआ जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी को दर्शाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर AQI 400 से भी ऊपर पहुंच गया है। ठंडी और धीमी हवाओं के कारण PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषक कण ऊपर उठने की बजाय सतह के करीब जमा हो रहे हैं।

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में वजीरपुर में AQI 406, बावना में 405, रोहिणी और विवेक विहार में 400 तथा नेहरू नगर (लाजपत नगर) में 395 दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि हवा में PM2.5 और PM10 की अधिक मात्रा फेफड़ों और हृदय से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को बढ़ाती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

NCR के आसपास की हालत भी खराब

दिल्ली के आसपास के NCR क्षेत्र में भी हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है। नोएडा में AQI 364, ग्रेटर नोएडा में 375, गाजियाबाद में 357 और गुरुग्राम में 300 दर्ज हुआ है। इन इलाकों में प्रदूषण के मुख्य कारणों में निर्माण कार्य और ट्रैफिक जाम को माना जा रहा है।

मौसम का हाल और भविष्यवाणी

आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। अगले 24 घंटों में प्रदूषण के स्तर में कोई खास सुधार की संभावना नहीं है। 28 और 29 नवंबर को भी AQI ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ के बीच बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

बुधवार को AQI में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई थी, लेकिन कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने GRAP-3 की पाबंदियां हटा दीं। इसके बावजूद प्रदूषण का स्तर उच्च बना हुआ है और स्वास्थ्य के लिए खतरा जारी है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp