गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

दिल्ली-पानीपत हाई-स्पीड Namo Bharat Train का धमाका, जानें नए स्टेशनों की पूरी लिस्ट और सुविधा

Written by: सुनील कुमार

Published:

दिल्ली और आस-पास के शहरों को जोड़ने वाली हाई-स्पीड Namo Bharat Train योजना के तहत NCRTC ने दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस…


दिल्ली-पानीपत हाई-स्पीड Namo Bharat Train का धमाका, जानें नए स्टेशनों की पूरी लिस्ट और सुविधा
दिल्ली-पानीपत हाई-स्पीड Namo Bharat Train का धमाका, जानें नए स्टेशनों की पूरी लिस्ट और सुविधा
Google News Follow us on Google

दिल्ली और आस-पास के शहरों को जोड़ने वाली हाई-स्पीड Namo Bharat Train योजना के तहत NCRTC ने दिल्ली-पानीपत रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत दिल्ली और पानीपत के बीच 136 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर बनेगा, जिसे भविष्य में करनाल तक बढ़ाया जाएगा।

Advertisement

प्री-कंस्ट्रक्शन काम शुरू

NCRTC ने प्रोजेक्ट के प्री-कंस्ट्रक्शन कार्य भी शुरू कर दिए हैं। इसके लिए टेंडर जारी कर यूटिलिटी शिफ्टिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नरेला से मुरथल तक 22 किलोमीटर में बिजली की तारें, लो-टेंशन केबल और ट्रांसफॉर्मर हटाने का काम चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगेगा।

कॉरिडोर की मुख्य विशेषताएं

  1. यह दिल्ली-पानीपत हाई-स्पीड RRTS कॉरिडोर का मार्ग है, जो सराय काले खां से शुरू होकर नरेला, कुंडली, सोनीपत, गन्नौर, समालखा होते हुए पानीपत तक जाएगा।

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

  2. कुल 17 स्टेशन होंगे।

  3. ट्रेनें 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी।

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

  4. दिल्ली-पानीपत का सफर वर्तमान में 3 घंटे का है, जिसे अब सिर्फ 1 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

यात्री सुविधाएं और कनेक्टिविटी

सराय काले खां स्टेशन न केवल कॉरिडोर की शुरुआत का स्टेशन होगा, बल्कि यह दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-अलवर कॉरिडोर के लिए भी नोडल हब का काम करेगा। यह स्टेशन दिल्ली मेट्रो, हजरत निजामुद्दीन ट्रांसपोर्ट इंटरचेंज और इंटर-स्टेट बस टर्मिनल से भी जुड़ जाएगा, जिससे यात्रियों को ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधा एक ही जगह पर मिलेगी।

प्रभाव

NCRTC का दावा है कि इस कॉरिडोर के शुरू होने से करीब 1 लाख यात्रियों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही, दिल्ली-अंबाला हाईवे (NH-44) पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

हालांकि प्रोजेक्ट की अंतिम वित्तीय मंजूरी दिल्ली और हरियाणा सरकार से अभी बाकी है, फिर भी प्री-कंस्ट्रक्शन कार्य शुरू होने से परियोजना की गति तेज होगी और जल्द ही इसे पूरा करने की संभावना बढ़ जाएगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp