
Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) दिसंबर के मध्य में नई कर्मयोगी आवासीय योजना 2025 लॉन्च करने जा रहा है। यह योजना खासतौर पर सरकारी कर्मचारियों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। हाल ही में DDA बोर्ड की बैठक में इस योजना को मंजूरी भी मिल चुकी है।
DDA अधिकारियों के मुताबिक इस योजना में करीब 3500 नए फ्लैट शामिल होंगे। ये फ्लैट्स HIG, MIG और EWS कैटेगरी के होंगे। फ्लैट्स नरेला के तीन पॉकेट्स में बनाए जाएंगे, जो सेक्टर A1 से लेकर A4 तक फैले हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दिसंबर के मध्य से शुरू होने की उम्मीद है।
इस योजना का फायदा सिर्फ सरकारी कर्मचारी और अधिकारी ही उठा सकेंगे। इसमें उन विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे जो सीधे केंद्रीय या राज्य सरकार के अधीन काम करते हैं। इसके साथ ही पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स और अस्पतालों के कर्मचारी भी आवेदन कर पाएंगे। योजना में फ्लैट्स पर 25% तक की छूट भी मिलेगी।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
फ्लैट्स की संख्या की बात करें तो पॉकेट 9 में कुल 1168 फ्लैट होंगे जिनमें 272 HIG, 576 MIG और 320 EWS कैटेगरी के फ्लैट्स शामिल हैं। वहीं, पॉकेट 6 में 936 फ्लैट होंगे, जिनमें 232 HIG, 448 MIG और 256 EWS होंगे। पॉकेट 13 में सबसे ज्यादा 1552 फ्लैट्स होंगे, जिनमें 352 HIG, 776 MIG और 424 EWS फ्लैट्स होंगे।
इसके अलावा कर्मयोगी योजना के तहत रोहिणी और द्वारका में भी फ्लैट्स बनाए जाने की संभावना है। नरेला पहले से ही DDA की कई योजनाओं का प्रमुख केंद्र रहा है। सभी फ्लैट्स पूरी तरह से तैयार होंगे ताकि आवेदकों को कोई परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
यह योजना सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अवसर है ताकि वे आसानी से किफायती और बेहतर आवास पा सकें। इस कदम से दिल्ली में सरकारी कर्मचारियों के आवासीय जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
