बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Delhi News: राजधानी में सस्ता आशियाना खरीदने का सुनहरा मौका, पहले आओ पहले पाओ

Written by: PK Chauhan

Published:

Delhi News: दिल्ली में अपना घर होने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी आई है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) अब आम जनता के लिए बेहद सस्ते दामों पर फ्लैट उपलब्ध कराने…


Delhi News: दिल्ली में सस्ते घर का सपना होगा पूरा, DDA की नई आवास योजना इस दिन से शुरू
Delhi News: दिल्ली में सस्ते घर का सपना होगा पूरा, DDA की नई आवास योजना इस दिन से शुरू
Google News Follow us on Google

Delhi News: दिल्ली में अपना घर होने का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी आई है। दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (DDA) अब आम जनता के लिए बेहद सस्ते दामों पर फ्लैट उपलब्ध कराने जा रही है। 7 नवंबर 2025 से “जन साधारण आवास योजना 2025 (Phase-2)” की शुरुआत होगी। यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो राजधानी में रहने के लिए सस्ता और सुरक्षित घर चाहते हैं।

Advertisement

 

Delhi  में सस्ता घर पाने का सुनहरा मौका

दिल्ली में बढ़ती महंगाई और सीमित जगह के बीच यह योजना आम जनता के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकती है। DDA का कहना है कि इसका मकसद हर वर्ग के लोगों को अपना घर देने का मौका देना है। जो लोग वर्षों से किराए के घर में रह रहे हैं, उनके लिए यह योजना उम्मीद की किरण बनकर आई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

‘पहले आओ, पहले पाओ’ पर मिलेगा मौका

DDA अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत फ्लैट्स का आवंटन ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर होगा। यानी जो सबसे पहले आवेदन करेगा, उसके फ्लैट पाने की संभावना सबसे अधिक होगी। आवेदन की प्रक्रिया 7 नवंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। आवेदक की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए और उसके पास दिल्ली में खुद की कोई संपत्ति नहीं होनी चाहिए।

कीमत और कैटेगरी

इस योजना में EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) और LIG (निम्न आय वर्ग) के लोगों को फ्लैट खरीदने का मौका मिलेगा। इन फ्लैट्स की कीमत 11.8 लाख से 32.7 लाख रुपए तक रखी गई है। EWS फ्लैट्स के लिए आवेदक की वार्षिक आय 10 लाख रुपए से कम होना जरूरी है। बुकिंग के लिए EWS कैटेगरी में 50 हजार रुपए और LIG कैटेगरी में 1 लाख रुपए अग्रिम जमा करने होंगे।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

यहां मिलेंगे फ्लैट

नरेला में EWS कैटेगरी के 1,120 फ्लैट उपलब्ध होंगे, जिनकी कीमत 11.8 से 11.9 लाख रुपए तक है। रोहिणी सेक्टर-34 और 35 में 308 LIG फ्लैट्स होंगे, जिनकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। वहीं रामगढ़ कॉलोनी में 73 फ्लैट्स और शिवाजी मार्ग पर 25.2 से 32.7 लाख रुपए तक के EWS फ्लैट्स मिलेंगे।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp