गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत, NHAI बनाएगा 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जानें पूरा रूट

Written by: सुनील कुमार

Published:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में NHAI ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत एम्स…


दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत, NHAI बनाएगा 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जानें पूरा रूट
दिल्ली-एनसीआर ट्रैफिक को मिलेगी बड़ी राहत, NHAI बनाएगा 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर, जानें पूरा रूट
Google News Follow us on Google

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में ट्रैफिक को आसान बनाने के लिए लगातार नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में NHAI ने एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत एम्स से महिपालपुर बाईपास और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ने वाला 20 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाया जाएगा।

Advertisement

इस परियोजना के पूरा होने के बाद दिल्ली-गुरुग्राम हाइवे (NH-48), महरौली-गुरुग्राम रोड और दोनों रिंग रोड पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। NHAI ने इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) की बोली आमंत्रित की है, जो 15 अक्टूबर तक तैयार हो सकती है। इस कॉरिडोर की अनुमानित लागत 5,000 करोड़ रुपए है।

एलिवेटेड कॉरिडोर एम्स/INA से शुरू होकर नदिरा मार्ग, महरौली-गुरुग्राम रोड और गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड को जोड़ेगा। यह NH-48 के समानांतर चलेगा और गुरुग्राम से गाजियाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करने में मदद करेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सिग्नल फ्री इस कॉरिडोर से साउथ दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा और NH-48, MG रोड और इनर-आउटर रिंग रोड पर ट्रैफिक संचालन आसान होगा।

रूट की बात करें तो यह कॉरिडोर एम्स/INA से शुरू होकर ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, अफ्रीका एवेन्यू और नेल्सन मंडेला मार्ग से गुजरते हुए वसंत विहार, वसंत कुंज और अर्जनगढ़ होते हुए फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर समाप्त होगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

ऑफ-रैंप एग्जिट पॉइंट्स इस प्रकार होंगे:

  1. NH-148A: IFFCO चौक की ओर जाने वालों के लिए

  2. NH-148AE: IGI एयरपोर्ट की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए

  3. महिपालपुर रोड: महिपालपुर और छतरपुर की ओर जाने वालों के लिए

    ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp