गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi AQI: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, आज भी AQI 300 पार, कुछ इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi AQI: दिल्ली में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है। शहर के कई हिस्सों में सुबह के समय जहरीले स्मॉग की मोटी परत छा गई…


Delhi AQI: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, आज भी AQI 300 पार, कुछ इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल
Delhi AQI: दिल्ली में फिर बढ़ा प्रदूषण, आज भी AQI 300 पार, कुछ इलाकों में सांस लेना हुआ मुश्किल
Google News Follow us on Google

Delhi AQI: दिल्ली में एक बार फिर हवा की गुणवत्ता गंभीर रूप से खराब हो गई है। शहर के कई हिस्सों में सुबह के समय जहरीले स्मॉग की मोटी परत छा गई है, जिससे दृश्यता कम हो गई है और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है।

Advertisement

किस इलाकों में हवा सबसे खराब

अक्षरधाम, आनंद विहार और आईटीओ जैसे इलाकों में AQI 354 दर्ज हुआ है, जो बेहद खराब माना जाता है। इन जगहों पर स्मॉग इतना घना है कि सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं इंडिया गेट और कर्तव्य पथ में AQI 294 दर्ज हुआ है। रविवार को हवा की दिशा बदलने से प्रदूषण में थोड़ी कमी आई थी, लेकिन राहत अस्थायी रही। सुबह धुंध और हल्का कोहरा छाया रहा, जिससे लोगों को मास्क लगाना पड़ा।

एनसीआर में प्रदूषण की स्थिति

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित शहर रहा, जहां AQI 317 था। गाजियाबाद में यह 315, ग्रेटर नोएडा में 290 और गुरुग्राम में 273 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में हवा अपेक्षाकृत साफ रही और AQI 199 रहा, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

प्रदूषण के मुख्य स्रोत

दिल्ली में वाहनों का प्रदूषण में 16.59% योगदान है। इसके अलावा सड़क की धूल 1.20%, निर्माण कार्य 2.31%, आवासीय प्रदूषण 4.05% और पेरिफेरल उद्योगों का हिस्सा 8.108% है। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को पीएम10 का स्तर 240 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर और पीएम2.5 का स्तर 133.1 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला करते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार और उनके नेताओं ने प्रदूषण और यमुना सफाई के मुद्दे पर भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता प्रदूषण की जिम्मेदारी कांग्रेस और आप की सरकारों को देती है। सचदेवा ने कहा कि हाल ही के उपचुनावों में आप की हार जनता की नाराजगी दर्शाती है और पार्टी को लोकहित में काम करना चाहिए।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp