मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026

Delhi Air Pollution: दिल्ली–NCR की हवा फिर बिगड़ी, AQI 333 पार, सांस लेने में लोगों को हो रही है गंभीर दिक्कतें

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi Air Pollution: शनिवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्मॉग और कोहरे का डेरा रहा। राजधानी की हवा की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है…


Delhi Air Pollution: दिल्ली–NCR की हवा फिर बिगड़ी, AQI 333 पार, सांस लेने में लोगों को हो रही है गंभीर दिक्कतें
Delhi Air Pollution: दिल्ली–NCR की हवा फिर बिगड़ी, AQI 333 पार, सांस लेने में लोगों को हो रही है गंभीर दिक्कतें
Google News Follow us on Google

Delhi Air Pollution: शनिवार को दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में स्मॉग और कोहरे का डेरा रहा। राजधानी की हवा की गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 333 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है और यह शुक्रवार के मुकाबले थोड़ा ज्यादा है। इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, शुक्रवार की सुबह इस दिसंबर की अब तक सबसे ठंडी रही, जिसमें न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

Advertisement

दिल्ली-एनसीआर की एयर क्वालिटी की स्थिति

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक सुबह 7 बजे मुंडका क्षेत्र में AQI 381 सबसे खराब दर्ज किया गया। दिल्ली के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 35 ने ‘बहुत खराब’ और 4 ने ‘खराब’ एयर क्वालिटी रिपोर्ट की।

‘बहुत खराब’ AQI वाले क्षेत्र

आरके पुरम (364), पंजाबी बाग (348), चांदनी चौक (348), रोहिणी (374), विवेक विहार (309), बवाना (375), सिरी फोर्ट (343), वज़ीरपुर (359), आनंद विहार (366), अशोक विहार (348), और सोनिया विहार (352) जैसे इलाके बहुत खराब श्रेणी में रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:जीनस इनोवेशन की सिरसा में डीलर मीट, 50 प्रमुख डीलर्स ने लिया हिस्सा

‘खराब’ AQI वाले क्षेत्र

NSIT द्वारका (260), मंदिर मार्ग (256), IGI एयरपोर्ट (263), और आया नगर (289) में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में रही।

दिल्ली DSS एनालिसिस के अनुसार, प्रदूषण में वाहनों का योगदान सबसे अधिक 15.3% रहा। इसके बाद इंडस्ट्रीज का 7.6%, घरेलू स्रोतों का 3.7%, निर्माण कार्य की धूल का 2.1%, और कचरा जलाने का 1.3% योगदान रहा।

ये भी पढ़ें:भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का काला पानी फिर धारूहेड़ा में घुसा

NCR के आसपास के जिलों का योगदान

झज्जर ने 14.3%, रोहतक 5%, सोनीपत 3.8%, भिवानी 2.5%, और गुरुग्राम ने 1.5% प्रदूषण में योगदान दिया। रविवार को AQI 279 था, सोमवार 304, मंगलवार 372 (गंभीर के करीब), बुधवार 342, गुरुवार 304 और शुक्रवार 327 दर्ज किया गया।

IMD ने बताया कि शनिवार को हल्का कोहरा रहेगा। तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23.5°C और न्यूनतम 5.6°C रहा। सुबह ह्यूमिडिटी 100% और शाम को 68% दर्ज की गई।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp