बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Crime News: गनमैन सुशील फिर विवादों में: IPSपूरन कुमार सुसाइड केस में नया वीडियो वायरल

Written by: PK Chauhan

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड केस में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे केस ने फिर से…


चंडीगढ़: हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई. पूरन कुमार के सुसाइड केस में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है।इस वीडियो के वायरल होने के बाद पूरे केस ने फिर से सुर्खियां बटोरी हैं और एक बार फिर आईपीएस अधिकारी के सुसाइड प्रकरण को ताजा कर दिया है।Crime News

Advertisement

 

बताया जा रहा है कि पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक हलकों में इस वीडियो को लेकर गहन चर्चा जारी है। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें आरोपी गनमैन सुशील कुमार शराब कारोबारी प्रवीण बंसल के कार्यालय में नजर आ रहा है।Crime News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

 

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

वीडियो वायरल फिर गहराया मामला: मामले की शुरुआत जून 2025 में हुई थी, जब शराब कारोबारी प्रवीण बंसल को आईजी ऑफिस से फोन प्राप्त हुआ और उन्हें सुशील कुमार से मिलने के निर्देश दिए गए। उस समय बंसल ने आरोप लगाया था कि सुशील ने उनसे हर महीने 2.5 लाख रुपये रिश्वत की मांग की। इतना ही यह भी कहा था यह रकम तत्कालीन रोहतक रेंज के आईजी पूरन कुमार के लिए है।

 

फिलहाल वायरल हुआ ये वीडियो 9 जुलाई 2025 का बताया जा रहा है, जो सुशील पर लगे रिश्वत मांगने के आरोपों को और मजबूत करता दिख रहा है। बंसल के अनुसार, जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार किया तो उन्हें धमकियां दी गईं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

 

इस नए वीडियो सबूत ने आईपीएस पूरन कुमार के सुसाइड केस को एक बार फिर संवेदनशील बना दिया है, जबकि जांच एजेंसियां अब इस मामले के हर पहलू को खंगालने में जुटी हुई हैं।

इसके बाद उन्होंने 6 अक्टूबर को अर्बन एस्टेट थाने में सुशील कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज कराई। शिकायत के साथ उन्होंने ऑडियो क्लिप और सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी थी, जिसमें सुशील कथित तौर पर पैसे की मांग करता नजर आ रहा है।

जांच में जुटी SIT: वीडियो के सामने आने के बाद चंडीगढ़ पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के अनुसार, SIT अब इस नए वीडियो की फॉरेंसिक जांच करवाने की तैयारी कर रही है, ताकि आरोपों की पुष्टि की जा सके। वहीं, स्थानीय पुलिस ने इस मामले पर कोई आधिकारिक टिप्पणी करने से इनकार किया है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp