बुधवार, 4 नवम्बर 2026

 Chhath Puja 2025: धारूहेड़ा में छठ पर्व की तैयारियां जोरों पर, 25 अक्टूबर से शुरू होगा चार दिवसीय महापर्व

Written by: PK Chauhan

Published:

  धारूहेड़ा: लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। भगवान सूर्य और छठी माई को समर्पित यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया…


 

Advertisement

धारूहेड़ा: लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा इस बार 25 अक्टूबर से प्रारंभ होगा। भगवान सूर्य और छठी माई को समर्पित यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ अब हरियाणा के कई जिलों, विशेषकर धारूहेड़ा में भी इसकी धूम देखने को मिल रही है। यहां संतोष कॉलोनी, नीलगिरी कॉलोनी और आसपास के इलाकों में घाट तैयार करने का काम जोरों पर है। Chhath Puja 2025

जानकारी के अनुसार, धारूहेड़ा में इस बार 20 से अधिक स्थानों पर छठ घाट बनाए जा रहे हैं। नगर परिषद और छठ पूजा समितियों ने घाटों की सफाई, रोशनी, सुरक्षा और पेयजल की व्यवस्था शुरू कर दी है। स्थानीय महिलाओं की टोली पारंपरिक गीतों के साथ पर्व की तैयारियों में जुटी है। आयोजन समितियों का कहना है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले साल से अधिक रहने की संभावना है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पार्षद मनीषा सैनी की अगुवाई में नीलगिरी कॉलोनी में रविवार को पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष हरिनारायण ने सभी सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर मनोज वर्मा, रामफल, मुन्नालाल, मनोज प्रजापत, मधु, विनोद सैनी, हरिराम और राकेश सैनी मौजूद रहे।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

हरिनारायण ने बताया कि पिछले कई वर्षों से संतोष कॉलोनी में छठ मैया समिति द्वारा पर्व का आयोजन किया जा रहा है और इस बार भी पार्षद की ओर से पूरा सहयोग मिल रहा है।

स्थानीय श्रद्धालु भी उत्साहपूर्वक तैयारी में जुटे हैं। संतोष कॉलोनी की मीरा देवी, जो मूल रूप से हाजीपुर की रहने वाली हैं, ने बताया कि वह पहली बार अपने पति के साथ छठ पर्व मना रही हैं। वहीं नीलगिरी कॉलोनी की आंशू देवी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से यह पर्व मना रही हैं और इस बार पूरा परिवार साथ रहेगा। गीता देवी ने कहा कि वह पहली बार धारूहेड़ा में छठ मना रही हैं और घाट खुदाई के कार्य में स्वयं भाग ले रही हैं।

इस बार छठ पूजा 25 अक्टूबर को ‘नहाय-खाय’ से प्रारंभ होगी, 26 अक्टूबर को ‘खरना’ होगा, 27 अक्टूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और 28 अक्टूबर को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत संपन्न होगा। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पूजा के बाद घाटों पर स्वच्छता बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था


 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp