बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबी बैराज से छोड़ा गया दूषित पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बैराज से निकलकर यह गंदा पानी गांव खलियावास के खेतों और…


साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न
साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित साहबी बैराज से छोड़ा गया दूषित पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बैराज से निकलकर यह गंदा पानी गांव खलियावास के खेतों और रास्तों में भर गया है, जिससे तितरपुर और मसानी गांवों की ओर जाने वाले मार्ग भी बाधित हो गए हैं। स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।Breaking News

Advertisement

 

साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न
साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न

बता दे कि रेवाड़ी क्षेत्र के करीब पांच सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का गंदा पानी वर्षों से साहबी बैराज में डाला जा रहा है। यह दूषित जल अब बैराज की बाउंड्री तोड़कर खेतों में फैल गया है। ग्रामीणों ने पहले भी 15 मई 2023 को उपायुक्त को ज्ञापन देकर इस समस्या के समाधान की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।Breaking News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

बैराज की दीवार को तुरंत ठीक कराया जाए और प्रभावित किसानों को हुए भारी नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ, तो यह समस्या आने वाले दिनों में पूरे क्षेत्र के लिए गंभीर संकट बन सकती है।
राजकुमार, सरपंच खलियावास

……….

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न
साहबी बैराज में छोड़ा गया दूषित पानी बना संकट, खलियावास के 50 एकड खेत जलमग्न

साहबी बैराज को पानी किसानों के लिए आफत बन गया है। छोडा जा रहा पानी एक तो दूषित है वहीं बार बार ओवरफलो होकर परेशानी बना हुआ है। प्रशासन को ओर से इस पानी को लेकर ठोस कदम उठाने चाहिए।
संजू यादव, सरपंच मसानी

किसानोंं के लिए ये पानी गंभीर समस्या बना हुआ है। बार बार प्रशासन की ओर से आश्वसन दिया जाता है अब पानी नही आएगा। लेकिन लगातार पानी बढता ही जा रहा है। कई एकड जमीन इस पानी से बंजर हो चुकी है।
मोतीलाल, किसान खलियावास

….

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

साहबी बैराज में दूषित पानी से भूमि का पानी भी खराब हो गया है। बार बार कहने के बावजूद सरेआम दूषित पानी साहबी बैराज मे आ रहा है। अगर समय रहते कोई उपाय नही किया तो यह पानी आने वाली पीढी के लिए आफत बन जाएगा।
धीरज यादव, ब्लॉक समिति मेंबर खलियावास

धारूहेड़ा: गांव तीतरपुर खलियावास के खेतो में भरा पानी व मैन रास्ते पर भरा पानी

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp