बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Bihar Election: गठबंधन की बैठक में लिया ऐसा फैसला, कांग्रेस व राजद में बजने लगी तालियां

Written by: PK Chauhan

Published:

  Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर चली लंबी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। बुधवार देर रात पटना में हुई बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से…


 

Advertisement

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के भीतर चली लंबी खींचतान आखिरकार खत्म हो गई है। बुधवार देर रात पटना में हुई बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी को गठबंधन में प्रमुख भूमिका दी जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, सहनी को डिप्टी सीएम पद या सरकार में किसी अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी जा सकती है।Bihar Election

महागठबंधन के घटक दलों—राष्ट्रीय जनता दल (RJD), कांग्रेस और वीआईपी—के बीच सीट बंटवारे और नेतृत्व को लेकर बीते कुछ दिनों से मतभेद चल रहे थे। कांग्रेस और वीआईपी की ओर से यह मांग उठाई जा रही थी कि नेतृत्व सामूहिक रूप से तय किया जाए। हालांकि, देर रात हुई बैठक में सभी दलों ने एकमत होकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व को मंजूरी दी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:कोसली बस स्टैंड की विधायक अनिल यादव ने रखी धारशिला, इतने करोड़ होंगे खर्च

बैठक के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है और जनता के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगा। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य बिहार को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से मुक्त कर विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है।Bihar Election

 

ये भी पढ़ें:रेलवे के 11.40 लाख कर्मचारियों को अश्विनी वैष्णव का तोहफा

” वहीं मुकेश सहनी ने भी बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता सत्ता में हिस्सेदारी नहीं, बल्कि वंचित समाज की आवाज को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि अब महागठबंधन पहले से ज्यादा मजबूत होकर मैदान में उतरेगा और जनता इस बार बदलाव का मन बना चुकी है।Bihar Election

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस फैसले से महागठबंधन ने अपने अंदरूनी मतभेदों को दूर करने में सफलता पाई है। अब गठबंधन पूरी मजबूती के साथ एनडीए के खिलाफ मुकाबले की तैयारी में जुट गया है।Bihar Election

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp