मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Indian Railways का बड़ा फैसला! चार प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, यात्रियों को सितंबर-अक्टूबर में मिलेगी राहत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Indian Railways: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार प्रमुख ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। उत्तर…


Indian Railways का बड़ा फैसला! चार प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, यात्रियों को सितंबर-अक्टूबर में मिलेगी राहत
Indian Railways का बड़ा फैसला! चार प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच, यात्रियों को सितंबर-अक्टूबर में मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Indian Railways: यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए चार प्रमुख ट्रेनों में अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सितंबर और अक्टूबर के दौरान दिल्ली-बठिंडा, हिसार-तिरुपति, भिवानी-कालका और भिवानी-मथुरा ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे ताकि यात्रियों को आसानी से सीट मिल सके।

Advertisement

दिल्ली-बठिंडा और हिसार-तिरुपति ट्रेनों में बढ़ोतरी

दिल्ली-बठिंडा-दिल्ली एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 14731/32) में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली से 1 से 30 सितंबर तक और बठिंडा से 2 सितंबर से 1 अक्टूबर तक एक अतिरिक्त द्वितीय शयनयान कोच लगाया जाएगा।

वहीं हिसार-तिरुपति-हिसार स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 04717/18) में हिसार से 6 से 27 सितंबर और तिरुपति से 8 से 29 सितंबर तक एक थर्ड एसी कोच जोड़ा जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

भिवानी-कालका और भिवानी-मथुरा ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ी

भिवानी-कालका-भिवानी (ट्रेन नंबर 14795/96) में 11-30 सितंबर तक तीन द्वितीय साधारण श्रेणी के डिब्बे लगाए जाएंगे। इसी तरह भिवानी-मथुरा-भिवानी (ट्रेन नंबर 14725/26) में भिवानी से 13 सितंबर से 2 अक्टूबर और मथुरा से 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक तीन द्वितीय साधारण कोच जोड़े जाएंगे।

कैप्टन शशि किरण ने बताया कि इन ट्रेनों में सीटों के लिए अक्सर भीड़ और मारामारी हो जाती है। इसलिए रेलवे ने अस्थाई तौर पर डिब्बों की संख्या बढ़ाई है, ताकि यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक हो सके।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

उन्होंने यह भी बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लगातार प्रयास कर रही है। डिब्बों की संख्या बढ़ाने से यात्रा की सुविधा बढ़ेगी और लोग बिना परेशान हुए अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp