गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Bhiwadi News: भिवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, छह लेन बनने से आवागमन में आएगा बड़ा बदलाव

Written by: सुनील कुमार

Published:

Bhiwadi News: अलवर के भिवाड़ी क्षेत्र में खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबे मार्ग को छह लेन तक चौड़ा करने और सौंदर्यीकरण का काम अब जल्द ही शुरू हो…


Bhiwadi News: भिवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, छह लेन बनने से आवागमन में आएगा बड़ा बदलाव
Bhiwadi News: भिवाड़ी में सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू, छह लेन बनने से आवागमन में आएगा बड़ा बदलाव
Google News Follow us on Google

Bhiwadi News: अलवर के भिवाड़ी क्षेत्र में खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक साढ़े आठ किलोमीटर लंबे मार्ग को छह लेन तक चौड़ा करने और सौंदर्यीकरण का काम अब जल्द ही शुरू हो सकता है। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 74 करोड़ रुपये है। पीडब्ल्यूडी ने इसकी पहली किश्त के तौर पर 10 करोड़ रुपये रिडकोर के कोष में जमा करा दिए हैं।

Advertisement

कार्यादेश मिलने के बाद होगा निर्माण कार्य शुरू

रिडकोर अब एक हफ्ते के भीतर कार्यादेश जारी करेगी, जिसके बाद सड़क निर्माण का काम तेजी से शुरू हो जाएगा। योजना के अनुसार, यह छह लेन सड़क लगभग एक साल के भीतर पूरी कर दी जाएगी। सितंबर में रिडकोर ने टेंडर जारी किए थे, जिनकी तकनीकी और वित्तीय बोली अक्टूबर में खुल चुकी है। फंड के आने का इंतजार था जो अब पूरा हो चुका है। कुल लागत में से पीडब्ल्यूडी और रिडकोर दोनों को बराबर-बराबर 37-37 करोड़ रुपये देने हैं।

बजट मिलने के बाद साफ हुई परियोजना की राह

ट्रेजरी में फंड पहुंचने के बाद अब इस प्रोजेक्ट के सामने कोई बाधा नहीं है। रिडकोर ने अपनी प्रक्रिया पूरी कर ली है और बस कार्यादेश जारी होना बाकी है। पहले यह काम बजट न मिलने के कारण रुका था लेकिन अब वित्तीय स्थिति स्पष्ट हो गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया भी जारी

सड़क चौड़ीकरण के लिए लगभग 0.65 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करनी होगी। यह जमीन उन हिस्सों में होगी जहां सड़क की चौड़ाई कम है। इस जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पीडब्ल्यूडी करेगा।

साल 2023 के बजट में खिजूरीबास टोल से टपूकड़ा तक सड़क को चार लेन से छह लेन करने, दोनों ओर नाला निर्माण और जमीन अधिग्रहण की घोषणा हुई थी। शुरुआत में बजट 50 करोड़ रुपये था लेकिन डीपीआर बनने के बाद लागत बढ़कर 74 करोड़ रुपये हो गई। राजनीतिक बदलाव, आचार संहिता और नई सरकार की समीक्षा के कारण यह प्रोजेक्ट कई महीनों से रुका हुआ था। पहले तो रिडकोर को टेंडर भी रद्द करने पड़े थे। धारूहेड़ा तिराहे से खिजूरीबास टोल तक के चार किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण पर 43 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं और अब उसी तर्ज पर टपूकड़ा मार्ग का विकास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp