शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026

भिवाड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Written by: सुनील कुमार

Published:

भिवाड़ी (Best E News) पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण…


भिवाड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
भिवाड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
Google News Follow us on Google

भिवाड़ी (Best E News) पंचायती राज चुनाव 2026 की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल प्रकाश ने मंगलवार को किशनगढ़बास और तिजारा पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित मतदान के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।

Advertisement

उन्होंने बीएलओ से मतदाताओं की संख्या, केंद्रों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कक्षों में पर्याप्त रोशनी के लिए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त लाइट लगाने के निर्देश दिए।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय ने मतदान दलों को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण और भयमुक्त माहौल में वोटिंग कराना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने मतदान दलों से सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल बनाए रखने को कहा।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी-बीकानेर पैसेंजर 17 अक्टूबर तक रद्द, कई ट्रेनें डायवर्ट !

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी किशनगढ़बास सत्यवीर सिंह सहित संबंधित अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किशनगढ़बास क्षेत्र के राजकीय विद्यालय धमुकड़, बाघोड़ा और मिर्जापुर के अलावा तिजारा क्षेत्र के राजकीय विद्यालय जेरौली, खलीलपुर, हसनपुर माफी, बाघोर और सरहेटा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ेंयूट्यूबर ध्रुव राठी की बढ़ी मुश्किलें, ‘BJP IT Cell Part-2’ वीडियो मामले में दिल्ली कोर्ट का समन

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील कुमार →

Related News

WhatsApp