बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Amit Shah जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त

Written by: PK Chauhan

Published:

केंद्रीय गृह मंत्री शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। हितग्राही महिलाओं…


केंद्रीय गृह मंत्री शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त जारी करेंगे। हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।Amit Shah

Advertisement

जानिए क्या है योजना: बता दें कि इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य 21 वर्ष से अधिक आयु की सभी विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे न केवल अपनी घरेलू जरूरतें पूरी कर सकें बल्कि समाज में आत्मनिर्भरता और सम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।Amit Shah

अब तक इस योजना के अंतर्गत 19 किस्तों में महिलाओं को कुल 12376 करोड़ 19 लाख रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा कराई जा चुकी है। यह प्रक्रिया न केवल वित्तीय पारदर्शिता का उदाहरण है बल्कि महिलाओं की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम भी है।Amit Shah

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

केंद्रीय गृह मंत्री के हाथों 4 अक्टूबर को जारी होने वाली 20वीं किस्त की राशि 606 करोड़ 94 लाख रुपये के अंतरण के बाद, महतारी वंदन योजना का कुल वित्तीय आंकड़ा बढ़कर 12983 करोड़ 13 लाख रुपये से अधिक हो जाएगा।

यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ सरकार की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, बल्कि यह भी स्पष्ट करती है कि राज्य की लाखों महिलाएं इस योजना के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ प्राप्त कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि का लाभ प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरुआत 1 मार्च 2024 से की थी।Amit Shah

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp