बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Amazon India in the Festive Season: नौसेना से कॉर्पोरेट तक सुदीप्तो रॉय का प्रेरक सफर

Written by: PK Chauhan

Published:

नई दिल्ली। त्यौहारों के मौसम में अमेज़न इंडिया लाखों ग्राहकों तक खुशियाँ पहुँचाने के लिए अपनी टीम और डिलीवरी एसोसिएट्स की मेहनत का जश्न मना रहा है। इन्हीं में से एक हैं…


फेस्टिव सीज़न में अमेज़न इंडिया: नौसेना से कॉर्पोरेट तक सुदीप्तो रॉय का प्रेरक सफर
फेस्टिव सीज़न में अमेज़न इंडिया: नौसेना से कॉर्पोरेट तक सुदीप्तो रॉय का प्रेरक सफर
Google News Follow us on Google

नई दिल्ली। त्यौहारों के मौसम में अमेज़न इंडिया लाखों ग्राहकों तक खुशियाँ पहुँचाने के लिए अपनी टीम और डिलीवरी एसोसिएट्स की मेहनत का जश्न मना रहा है। इन्हीं में से एक हैं सुदीप्तो रॉयचौधरी, जिन्होंने भारतीय नौसेना में एक दशक तक देश की सेवा करने के बाद अमेज़न इंडिया में प्रोग्राम मैनेजर के रूप में नई जिम्मेदारियाँ संभालीं।Amazon India in the Festive Season

Advertisement

मुंबई में पले-बढ़े सुदीप्तो ने स्पोर्ट्स और अनुशासन से अपने जीवन को दिशा दी। इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्होंने 2011 में नौसेना की इलेक्ट्रिकल शाखा जॉइन की। पश्चिमी तट की तैनातियों और अंतरराष्ट्रीय मिशनों के दौरान उन्हें सराहना मिली

2021 में लेफ्टिनेंट कमांडर के पद से रिटायर हुए। मार्च 2022 में उन्होंने अमेज़न इंडिया से जुड़कर डिलीवरी सर्विस पार्टनर्स (DSP) प्रोग्राम को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का काम शुरू किया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी

 फेस्टिव सीज़न में अमेज़न इंडिया: नौसेना से कॉर्पोरेट तक सुदीप्तो रॉय का प्रेरक सफर

फेस्टिव सीज़न में अमेज़न इंडिया: नौसेना से कॉर्पोरेट तक सुदीप्तो रॉय का प्रेरक सफर

कॉर्पोरेट दुनिया में शुरुआत आसान नहीं थी, लेकिन टीम और मैनेजमेंट के सहयोग से उन्होंने नई तकनीक और कामकाज की शैली में खुद को ढाला। आज वे डिलीवरी पार्टनर्स और एसोसिएट्स की भलाई के लिए बीमा कवर, मेडिकल कैंप, वेतन समाधान और टैक्स फाइलिंग सहायता जैसी सुविधाएँ लागू कर रहे हैं।

वे सुरक्षा कार्यक्रमों जैसे एम्बुलेंस सेवा और वाहन ऑडिट की पहल का नेतृत्व भी करते हैं।
ग्रेट इंडियन फेस्टिवल के दौरान उनकी टीम तीन चीज़ों पर ध्यान देती है—बेहतरीन ऑपरेशन्स, पार्टनर्स का साथ और डिलीवरी एसोसिएट्स की भलाई। वे बताते हैं कि यह सिर्फ शॉपिंग इवेंट नहीं, बल्कि टीमवर्क और उत्कृष्टता दिखाने का अवसर है।

ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा

काम के साथ-साथ सुदीप्तो अल्ट्रा-मैराथनर भी हैं और 2025 में अब तक 200 किलोमीटर से अधिक की दो रेस पूरी कर चुके हैं। उनके अनुसार, “नौसेना से लेकर अमेज़न तक मेरी हर भूमिका को सेवा और नेतृत्व की भावना ने जोड़ा है। वही मूल्य आज भी मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”Amazon India in the Festive Season

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp