
ACB Raid: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के दो कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। ये दोनो पुलिस कर्मी कारोबारी पर नकली कलाकंद बनाने का आरोप लगाकर उसे कार्रवाई का डर दिखाया जा रहा था। इतना ही आरोपियों ने फैक्ट्री पर छापा मारने, उसे सीज करने और तैयार माल को नष्ट कराने की धमकी देकर रिश्वत मांगी थी। दोनों कांस्टेबलों की ओर से 2.20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। उसके बाद दोनों को दबोचा।
जानिए क्या था मामला: एसीबी चौकी अलवर प्रथम की टीम ने को खोया व्यापार की ओर से शिकायत मिली थी शहर में रहे रहे दोनों कांस्टेबल उससे बार बार फैक्ट्री पर छापामारने की धमकी दी जा रही थी। इसी के चलते उससे दो लाख 20 हजार मांगे हे। टीम ने दोनों को शिकायत के आधार पर छापामार कार्रवाई करते हुए दोनों को दो लाख रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे दबोचे दोनो पुलिस कर्मी ACB ALWAR के डीएसपी शब्बीर खान ने बताया कि खोया कारोबारी ने ब्यूरो में शिकायत दी थी कि डीएसटी कांस्टेबल ब्रजेश और ईश्वर सिंह उसकी फैक्ट्री के विरुद्ध कार्रवाई नहीं करने तथा तैयार माल नष्ट नहीं करवाने की एवज में रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे हटवा दिए गए थे। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने 21 अक्टूबर को उसका सत्यापन कराया। उसके बार कार्रवाई करतें हुए दोनो को रिश्वत खोरी में दबोच लिया है।
ये भी पढ़ें:Haryana: एटक का 18 वां राज्य सम्मेलन का रेवाड़ी में आगाज
राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में राजस्थान ACB की छापेमारी
-जल जीवन मिशन घोटाले में ACB की रेड
-जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली, सीकर, बिहार, झारखंड, जालोर सहित 15 जगहों पर रेड
-रिटायर्ड IAS सुबोध अग्रवाल के ठिकानों पर ACB की छापेमारी
-ACB को करनी है सुबोध अग्रवाल से गहन पूछताछ
-करीब 15 आरोपियों के ठिकानों पर ACB की छापेमारी जारी
-अल सुबह से ACB की टीम जगह-जगह कर रही रेड
ये भी पढ़ें:Rewari AIIMS के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को बढी जिम्मेदारी
-सूत्रों के अनुसार अब तक आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को ले चुकी हिरासत में
-केडी गुप्ता, निरिल कुमार, सुशील शर्मा, डीके गौड़, महेंद्र सोनी,
-विशाल सक्सेना, दिनेश गोयल,शुभांशु दीक्षित,अरुण श्रीवास्तव को लिया हिरासत में
-अभी कई और गिरफ्तारी होना है बाकी
-ACB DG गोविंद गुप्ता, ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर छापेमारी जारी
-DIG डॉ.रामेश्वर सिंह, SP पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ कर रहे सुपरविजन
-जल जीवन मिशन जांच कमेटी के SIT के अध्यक्ष भी हैं पुष्पेंद्र सिंह राठौड़
ये भी पढ़ें:Rewari News: रेलवे यात्री ध्यान दे! इन ट्रेनों का बदला समय, यहां जानिए क्यों ओर कब ?
