
धारूहेड़ा: हीरो मोटो कोर्प धारूहेड़ा (Hero MotoCorp-Dharuhera) में कार्यरत सुभाष् सिंह का गुरूवार को निधन हो गया है। वे रेवाड़ी जिले के गांव जाट जाटी के रहने वाले थे। पिछले कई सालों से मेडिकल विभाग में कार्यरत थे। उनका आज गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
बता दे Dr सुभाष पिछले करीब एक दशक से हीरो मोटो कार्प में कार्यरत थे। उनकी उम्र करीब 60 साल थी। बतया जा रहा है उनको हदय गति रूकने से उनका निधन हो गया । गुरूवार को गांव में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कंपनी से यूनियन प्रधान कृष्ण सहित बडी संख्या में लोग उनके दाहसंस्कार में शामिल हुए।
हसमुख स्वभाव: सुभाष हसमुख स्वभाव के थे। कंपनी में उसका व्यवहार बहुत सरल था। जेैसे ही कंपनी में आज उनके देहांत का पता चला तो कंपनी मे शोक की लहर दोड गई। बुधवार को वे कंपनी से ड्यूटी करके गए थे ऐसे अचानक मौत से लोगों को बडा सदमा लगा है।
ये भी पढ़ें:रेलवे का बड़ा फैसला अब दूसरे विभागों में प्रतिनियुक्ति पर नहीं जा सकेंगे ग्रुप सी कर्मचारी
