
Railway Station Master Recruitment 2026 (Best E News) रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की स्टेशन मास्टर भर्ती 2026 को लेकर सांकेतिक नोटिस जारी होने की जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार, देशभर में स्टेशन मास्टर के लगभग 1,250 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। भर्ती के अप्लाई करने वालों से अपील है आवेदन करने से पहले पूरी डिटेल्स पढ़ लें

बता दें कि अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखनी चाहिए। <Link url=”https://rrb.indianrailways.gov.in” title=”RRB की आधिकारिक वेबसाइट”/> पर भर्ती से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी
इस भर्ती में स्टेशन मास्टर के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। सांकेतिक नोटिस के अनुसार, पदों की अनुमानित संख्या 1,250 है। चयनित अभ्यर्थियों को सातवें वेतन आयोग के पे मैट्रिक्स के लेवल-6 के अनुसार वेतन मिलेगा। आवेदन की संभावित शुरुआत 27 अक्टूबर 2026 और अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित बताई गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
स्टेशन मास्टर बनने के लिए चयन प्रक्रिया
इस बार आरआरबी की ओर से स्टेशन मास्टर की चयन प्रक्रिया को आसान कर दिया गया है। पहले इस भर्ती में चयन के लिए दो चरणों की परीक्षा सीबीटी 1 और CBT 2 में भाग लेना होता था।
लेकिन, इस बार से स्टेशन मास्टर पदों के लिए केवल 1 बार परीक्षा (CBT Exam) देना होगा। सीबीटी एग्जाम के आधार पर पदों के सापेक्ष 8 गुणा अभ्यर्थियों को CBAT एग्जाम के लिए अप्लाई करना होगा। कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) के बाद उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल एग्जामिनेशन (ME) में भाग लेना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाए
ये भी पढ़ें:इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की शिक्षक भर्ती को लेकर HC काआया बड़ा फैसला
योग्यता और आयु सीमा की जानकारी
शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों का विस्तृत विवरण CEN संख्या 08/2026 की पूरी अधिसूचना में देखना होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी पात्रता की पुष्टि आधिकारिक नियमों के अनुसार ही करें।
आधार कार्ड की जानकारी रखें अपडेट
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी अपने आधार कार्ड पर दर्ज नाम और जन्मतिथि का मिलान दसवीं कक्षा के प्रमाणपत्र से कर लें। आधार कार्ड पर नवीनतम फोटो और बायोमेट्रिक जानकारी अपडेट रखना भी जरूरी है, ताकि आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के दौरान परेशानी न हो।
ये भी पढ़ें:Mega Job Fair : हरियाणा की इस ITI में लगेगा रोजगार मेला 23 को, पहले आओ पहले पाओ
यहां जानें भर्ती की जानकारी
इच्छुक अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल https://www.rrbapply.gov.in और वेबसाइट https://rrb.indianrailways.gov.in पर जानकारी देख सकते हैं। भर्ती की तारीखों, पदों की संख्या और पात्रता संबंधी अंतिम जानकारी के लिए विस्तृत अधिसूचना का इंतजार करें। अभ्यर्थी किसी दलाल या अनधिकृत व्यक्ति को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे न दें।
