रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Rewari AIIMS के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को बढी जिम्मेदारी

Written by: PK Chauhan

Published:

Rewari AIIMS (Best E News)  देश के 22 वें एम्स रेवाड़ी के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उनकी जिम्मेदारी…


Rewari AIIMS के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को बढी जिम्मेदारी
Rewari AIIMS के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को बढी जिम्मेदारी
Google News Follow us on Google

Rewari AIIMS (Best E News)  देश के 22 वें एम्स रेवाड़ी के कार्यकारी निदेशक डॉ. दया नंद शर्मा को एम्स जोधपुर के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। उनकी जिम्मेदारी को बढाते हुए शुक्रवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।

Advertisement

एम्स जोधपुर की जिम्मेदारी सौंपी: बता दे हरियाणा के जिला रेवाड़ी के 22वें एम्स माजरा में फिलहाल काम जारी है। यहां कक्षाएं शुरू कर दी गई है। एम्स माजरा में डॉ. दया नंद शर्मा वर्तमान में एम्स कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें हाल में एक ओर जिम्मेदारी देते हुए एम्स जोधपुर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। मंत्रालय के इस निर्णय के बाद वे दोनों संस्थानों से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालेंगे।

एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू: गांव माजरा में निर्माणाधीन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। संस्थान में स्वीकृत 50 सीटों में से 48 विद्यार्थियों ने पढ़ाई शुरू कर दी है। दिसंबर के पहले सप्ताह तक ओपीडी सेवाएं शुरू करने की तैयारी चल रही है। इससे रेवाड़ी सहित दक्षिणी हरियाणा के आठ जिलों के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Haryana: एटक का 18 वां राज्य सम्मेलन का रेवाड़ी में आगाज

सुविधाओं और शोध संबंधी बुनियादी ढांचे को विकसित करने का काम जारी है। अस्पताल पूरी तरह संचालित होने के बाद यहां 18 सुपर स्पेशियलिटी विभागों और करीब 750 बिस्तरों की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। प्रतिदिन लगभग 1500 मरीजों की ओपीडी और हर महीने करीब एक हजार भर्ती मरीजों के उपचार का लक्ष्य रखा गया है।

210 एकड में बसा है एम्स: बता दे कि करीब 1700 करोड़ रुपये की लागत से 210 एकड़ (85 हेक्टेयर) क्षेत्र में एम्स का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी 2024 को इसका शिलान्यास किया था। उस समय 22 माह के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।एम्स परिसर में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए छात्रावास और मेस की व्यवस्था की गई है। शिक्षकों के रहने और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थियों की समय सारणी तैयार करने के बाद कक्षाएं शुरू कर दी गई हैं।

ये भी पढ़ें:ACB Raid: 2.20 लाख रुपये की रिश्वतखोरी में दो कांस्टेबल गिरफ्तार

स्टाफ की भर्ती प्रकिया जारी’ विद्यार्थियों को संस्थान के नियमों और व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई है। दूसरी ओर, शिक्षकों की नियुक्ति के साथ करीब 1700 स्टाफ सदस्यों की भर्ती प्रक्रिया भी जारी है। फैकल्टी और नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्तियां की जा रही हैं, ताकि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारु रूप से संचालित किया जा सके।

 

ये भी पढ़ें:Rewari News: रेलवे यात्री ध्यान दे! इन ट्रेनों का बदला समय, यहां जानिए क्यों ओर कब ?

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp