शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Rewari News: रेलवे यात्री ध्यान दे! इन ट्रेनों का बदला समय, यहां जानिए क्यों ओर कब ?

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के कारण दिल्ली रेवाड़ी से गुजरने वाली पांच…


Rewari News Attention, railway passengers! The timings of these trains have been changed
Rewari News Attention, railway passengers! The timings of these trains have been changed
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेलवे में यात्रा करने वालों के लिए जरूरी सूचना है। दिल्ली-रेवाड़ी रेलखंड पर रेलवे की ओर से कराए जा रहे निर्माण कार्य के कारण दिल्ली रेवाड़ी से गुजरने वाली पांच ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। बता दें कि एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है, जबकि चार ट्रेनों (train News) को मार्ग में निर्धारित समय बदलाव किया जाएगा।

Advertisement

इन ट्रेनों का बदला टाईम:उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार अजमेर-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन डेढ़ घंटे देरी से चलेगी । गाड़ी संख्या 09611 अजमेर-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 16 दिसंबर को अजमेर से अपने निर्धारित समय से एक घंटा 30 मिनट की देरी से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19031 साबरमती-योग नगरी ऋषिकेश रेल सेवा 16 दिसंबर को साबरमती से प्रस्थान करने के बाद मार्ग में उत्तर रेलवे पर 45 मिनट रेगुलेट रहेगी।

क्यों किया जाएगा ऐसा: पातली और जटौला जोड़ी सांपका रेलवे स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 77 पर आरसीसी बॉक्स लॉन्चिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके चलते रेल सेवाओं के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन के समय की जानकारी जरूर जाचं ले ताकि परेशान नहीं हो।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Haryana: एटक का 18 वां राज्य सम्मेलन का रेवाड़ी में आगाज

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp