शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 6 एकड़ में तोड़फोड़

Written by: Best E News

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को धारूहेड़ा के नियंत्रित क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़…


धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 6 एकड़ में तोड़फोड़
धारूहेड़ा में अवैध कॉलोनी पर चला बुल्डोजर, 6 एकड़ में तोड़फोड़
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)  जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को धारूहेड़ा के नियंत्रित क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तोड़फोड़ की। करीब 6 एकड़ जमीन पर बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनी में 25 डीपीसी, तीन चारदीवारी, दो अवैध निर्माण और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को ध्वस्त किया गया।

Advertisement

जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी नरेंद्र नैन के अनुसार, यह कार्रवाई राजस्व संपदा धारूहेड़ा, उपतहसील धारूहेड़ा और रेवाड़ी जिले के नियंत्रित एवं शहरी क्षेत्र में की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से अभियान चलाया गया।

प्लॉट खरीदने से पहले वैधता की जांच करने की अपील

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई निर्माण न करें। किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी वैधता की जांच जरूर कराएं। निर्माण शुरू करने से पहले भी नियमानुसार सरकारी अनुमति लेना आवश्यक है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी: आज केवल इस किसानों का लिया जाएगा बाजरा, यहां पढें गांवों के नाम

उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां विकसित करने वाले कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को आकर्षक वादे करके खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। खरीदारों को अवैध निर्माण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता है और उनकी मेहनत की कमाई भी फंस सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में प्लॉट न खरीदें और निवेश करने से पहले संबंधित कॉलोनी की वैधता के बारे में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी से जानकारी प्राप्त करें।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अनाज मंडी में बाजरा बेचने पहुंचे किसान परेशान, टोकन के लिए घंटों इंतजार

Best E News
About the Author Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by Best E News →

खबरें और भी

WhatsApp