शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल

Written by: सुनील कुमार

Published:

धारूहेड़ा: हरियाणा में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में Haryana के करीब 41 हजार बिजली कर्मचारी और अभियंता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। पहले ही दिन…


कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल
कर्मचारियों की हडताल में चलते धारूहेड़ा में 22 गांवों में बिजली गुल
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: हरियाणा में निजी कंपनी को समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस देने के विरोध में Haryana के करीब 41 हजार बिजली कर्मचारी और अभियंता तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए। पहले ही दिन बिजली व्यवस्था संभालने के प्रशासनिक प्रबंधों की हकीकत सामने आ गई। अगर धारूहेड़ा की बात करें तो शुक्रवार को 20 से जयादा गांवों में 8 धंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। हालांकि पुलिस प्रशासन की ओर से बाहर से कर्मचारी बुलाकर 12 गांवों में बिजली चालू करवा दी गई लेकिन 8 गांवों में फाल्ट के चलते बिजली गुल ही हैं

Advertisement

शुक्रवार को हरियाणा के हालात देखते हुए ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म के जरिए कर्मचारियों से अपील की कि वे हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आ जाएं। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है।

धारूहेड़ा शहर से गांवों तक आपूर्ति बाधित रही: फाल्ट ठीक करने के लिए तकनीकी कर्मचारी नहीं मिले और शिकायतों का अंबार लगता गया। कई क्षेत्रों में रातभर बिजली गुल रहने से पेयजल संकट गहरा गया।
धारूहेड़ा गुरूवार को 8 गांव तथा शुक्रवार को 22 गांवों में बिजली गुल रही। पुलिस विभाग की से मोर्चा संभालते हुए बाहर से कर्मचारी बुलाए तथा बिजली की आपूर्तिब बहाल करवाई। हालां​कि धारूहेड़ा के 8 गांवों में तकनीकी खराबी के चलते बिजली आपूर्ति नहीं हो पाई हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:बिजली कट से परेशान लोगों ने रेवाड़ी में लगाया जाम

पुलिस से संभाला मोर्चा: गुरूवार को जहां पुलिस जनस्वास्थ्य व ​बिजली सब स्टेंशन पर तैनात रही वही शुक्रवार को सुबह सुबह ही मोर्चा संभाल लिया है। प्रशासन की ओर से बिजली की शिकायतों को लेकर कई जगह बिजली आपूर्ति चालू करवाई तब जाकर ग्रामीणों को राह मिली।

ये भी पढ़ें:बिजली कर्मचारियों की Strike के चलते Power House और वाटर वर्क्स पर Police तैनात

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp