मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Dharuhera ramp dispute: चेयरमैन कंवर सिंह से हाथापाई करने वाले ने मांगी माफी, यहां सुनिए वीडियो

Written by: PK Chauhan

Published:

Dharuhera ramp dispute: सोहना-पलवल हाईवे पर बने रैंप को लेकर भड़के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। चेयरमैन कंवर सिंह के साथ हाथापाई करने वाले दुकानदार ने सार्वजनिक रूप से…


Dharuhera ramp dispute: सोहना-पलवल हाईवे पर बने रैंप को लेकर भड़के विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। चेयरमैन कंवर सिंह के साथ हाथापाई करने वाले दुकानदार ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली है, जिसके बाद चेयरमैन ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली है। हालांकि मामला पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। रैंप की सुरक्षा के लिए सेक्टर छह थाना पुलिस द्वारा मौके पर दिन-रात पुलिस बल तैनात किया गया है।

Advertisement

वीडियो वायरल: महिला ने चेयरमैन की कॉलर पकडी… दुकानदार की हाथापाई की वीडियों व न्यूज कल से खूब वायरल हो रही है। इनके एबज में शुक्रवार को एक बार फि उसी मसले को लेकर हाथापाई करने वालों माफी की वीडियों भी वायरल हो गई है।

[videopress JHOr6aqz]

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

जानिए क्या था विवाद: बता दे कि चार दिन पहले तब गरमा गया था जब भिवाड़ी की ओर से एक रैंप को तोड़ा गया था। इसके बाद शनिवार को नगर परिषद के सदस्य जब रैंप की मरम्मत के लिए पहुंचे, तो एक दुकानदार ने विरोध करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे लेट गया और फिर चेयरमैन कंवर से हाथापाई कर दी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मौके पर जमकर बहस व धक्का-मुक्की हुई थी।

अब इस पूरे घटनाक्रम पर दोनों पक्षों में सुलह हो गई है, लेकिन विवाद पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। दरअसल, जलभराव की समस्या को लेकर भिवाड़ी की ओर से रैंप को हटाने की मांग तेज हो गई है। इसी मुद्दे पर मिलकपुर स्थित बाबा मोहन राम मंदिर में सर्व समाज की बैठक हुई, जिसमें 13 जुलाई को महापंचायत बुलाकर रैंप को तोड़ने का एलान किया गया है।Dharuhera ramp dispute

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

उधर, धारूहेड़ा के सेक्टर 4 और 6 के लोगों ने भी रैंप की रक्षा के लिए 13 जुलाई को अलवर बाइपास पर एकत्र होने का आह्वान किया है। ऐसे में दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की संभावना को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।Dharuhera ramp dispute

पुलिस बल पहले से ही रैंप स्थल पर तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके। स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है और 13 जुलाई को बड़ा टकराव होने की आशंका जताई जा रही है।Dharuhera ramp dispute

 

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp