WPAC: भारत ने इतिहास रचते हुए पहली बार वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WPAC) की मेज़बानी की। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पैरा एथलीट्स बाधाओं को तोड़कर नए मानक गढ़ रहे हैं और भारत को खेल जगत में एक समावेशी व उभरते केंद्र के रूप में पहचान दिला रहे हैं।World Para Athletics Championships 2025
- भारत चौथा एशियाई देश बना जिसने WPAC की मेज़बानी की है। WPAC
- 104 देशों के 2200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
- टीम इंडिया का रिकॉर्ड 74 पैरा एथलीट्स का दल मैदान में उतरेगा।
- आयोजन नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के नए मोंडो ट्रैक पर हो रहा है।
- प्रतियोगिता 5 अक्टूबर तक चलेगी, जिसमें 186 स्वर्ण पदकों के लिए मुकाबले होंगे।
युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने चैंपियनशिप का उद्घाटन करते हुए कहा कि यह आयोजन भारत के लिए गर्व और प्रगति का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि WPAC देश में पैरा स्पोर्ट्स को नई दिशा देगा और आने वाले वर्षों में भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स व 2036 ओलंपिक की मेज़बानी के लिए मजबूत बनाएगा।WPAC
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
जर्सी का अनावरण किया: पैरालंपिक समिति आफ इंडिया (पीसीआई) ने बुधवार को द ललित होटल में वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के लिए टीम इंडिया की जर्सी का अनावरण किया। यह चैंपियनशिप 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक राजधानी में आयोजित होगी, जिसमें 73 सदस्यीय भारतीय दल हिस्सा लेगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
पेरिस पैरा ओलिंपिक में देश को गौरवान्वित करने वाले धर्मबीर और प्रीति को इस आयोजन के लिए टीम इंडिया का ध्वजवाहक बनाया गया है। धर्मबीर ने पेरिस में क्लब थ्रो एफ-51 स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि प्रीति ने दो कांस्य पदक हासिल कर देश का मान बढ़ाया।
कार्यक्रम में पीसीआई अध्यक्ष देवेंद्र झाझरिया, ब्रांड एंबेसडर अभिनेत्री कंगना रनौत, अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट्स प्रीतपाल, सिमरन, ऋंकू, धर्मबीर, देवेंद्र कुमार, अमीषा रावत, श्रेयान्श तिवारी, वरुण सिंह भाटी और प्रणव सोरमा सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे।

